इन 5 तरह के मेवों का करें सेवन, मांसपेशियों को मिलेगी मजबूती

0
0
Dry Fruits

आजकल खराब दिनचर्या के कारण खुद को स्वस्थ रखना सबसे बड़ी चुनौती है। इसलिए, खुद को स्वस्थ रखने के लिए लोग तरह-तरह के खाद्य पदाथों का सेवन और व्यायाम करते हैं। इसी तरह कुछ मेवों के सेवन से मांसपेशियाँ ताकतवर रहती हैं। विशेषज्ञों का कहना है कि पिस्ता में आयरन, फाइबर, प्रोटीन और विटामिन सी […]

आजकल खराब दिनचर्या के कारण खुद को स्वस्थ रखना सबसे बड़ी चुनौती है। इसलिए, खुद को स्वस्थ रखने के लिए लोग तरह-तरह के खाद्य पदाथों का सेवन और व्यायाम करते हैं। इसी तरह कुछ मेवों के सेवन से मांसपेशियाँ ताकतवर रहती हैं।

विशेषज्ञों का कहना है कि पिस्ता में आयरन, फाइबर, प्रोटीन और विटामिन सी प्रचुर मात्रा में होते हैं, जो मांसपेशियों को ताकतवर बनाने का काम करते हैं। ऐसे में पिस्ता का रोजाना सेवन करने से मांसपेशियाँ ताकतवर तो होंगी ही, रोग प्रतिरोधक क्षमता (Immunity) भी बढ़ेगी।

काजू को भी शरीर के लिए बेहद फायदेमंद माना जाता है। इसमें आयरन, प्रोटीन, फाइबर, विटामिन सी और स्वस्थ वसा भरपूर मात्रा में होते हैं। यह न केवल तुरंत ऊर्जा देता है, बल्कि मांसपेशियों को मजबूत बनाने में भी मदद करता है।
इसी प्रकार, अखरोट में प्रोटीन, कैल्शियम, वसा, कार्बोहाइड्रेट, विटामिन ई, बी6 और कैलोरी जैसे कई पोषक तत्व होते हैं, जो न केवल शारीरिक स्वास्थ्य बल्कि मानसिक स्वास्थ्य को भी बेहतर बनाते हैं। यह दिल की सेहत के लिए भी अच्छा होता है और मांसपेशियों के विकास में भी मदद करता है।

बादाम न केवल स्वादिष्ट होते हैं, बल्कि सेहत के लिए भी बहुत फायदेमंद हैं। इसमें फाइबर, प्रोटीन, विटामिन ई और आयरन प्रचुर मात्रा में होते हैं, जो मांसपेशियों के विकास में मदद करते हैं। आप इन्हें सूखा या भिगो कर खा सकते हैं। नियमित रूप से बादाम खाने से न केवल शरीर की चर्बी कम होती है, बल्कि याददाश्त भी तेज होती है।

मांसपेशियाँ जितना मजबूत होंगी, शरीर उतना ही फिट रहेगा। ऐसे में अगर आप अपनी मांसपेशियों को मजबूत करना चाहते हैं तो मूंगफली का भी सेवन करें। मूंगफली में कैल्शियम, जिंक, विटामिन ई और विटामिन बी6 जैसे कई पोषक तत्व पाये जाते हैं, जो इसे ऊर्जा बढ़ाने का शानदार स्रोत बनाते हैं। मूंगफली खाने से न सिर्फ मोटापा कम होता है, बल्कि शरीर भी स्वस्थ रहता है।

(देश मंथन, 15 अक्टूबर 2024)

 

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें