कहीं आप तो गलत तरीके से नहीं खाते हैं भींगे बादाम?

0
0
Almond

बादाम का सेवन सेहत के लिए काफी फायदेमंद होता है। लगभग हर घर में बादाम का सेवन करने वाले मिल जायेंगे। यह मांसपेशियाँ (Muscles)  बनाने से लेकर याददाश्त को तेज रखने में भी काफी कारगर होता है। यह एंटीऑक्सीडेंट गुणों से भरपूर होता है, जो शरीर में कैंसर रोधी एजेंट के तौर पर काम करता […]

बादाम का सेवन सेहत के लिए काफी फायदेमंद होता है। लगभग हर घर में बादाम का सेवन करने वाले मिल जायेंगे। यह मांसपेशियाँ (Muscles)  बनाने से लेकर याददाश्त को तेज रखने में भी काफी कारगर होता है। यह एंटीऑक्सीडेंट गुणों से भरपूर होता है, जो शरीर में कैंसर रोधी एजेंट के तौर पर काम करता है। कई रिसर्च में यह सामने आ चुका है कि बादाम से दिल की सेहत भी अच्छी रहती है। हालाँकि इसके सेवन का तरीका गलत नहीं होना चाहिए, जो कि अधिकांश लोगों में देखने को मिलता है।

बादाम को पानी में भिगो कर रखा जाता है और सुबह उसका छिलका उतार कर उसका सेवन किया जाता है। लोगों को लगता है कि छिलके में ज्यादा गर्मी होती है। वहीं कुछ लोग इसे कच्चा भी खा लेते हैं। लेकिन, बादाम का सेवन किस तरह से करना चाहिए, यह जानना जरूरी है। वैसे, बादाम को भिगो कर खाना सबसे उचित तरीका माना जाता है।

बादाम के सेवन का क्या है सही तरीका

बादाम को भिगो कर खाने से इसके पोषक तत्व हमारे शरीर द्वारा अधिक आसानी से अवशोषित किये जा सकते हैं। भिगोने से बादाम का छिलका नर्म हो जाता है और हमारे शरीर द्वारा कई पोषक तत्वों को अवशोषित करने में बाधा डालने वाला फाइटिक एसिड निकल जाता है।

भिगोने से बादाम का फाइटिक एसिड निष्क्रिय हो जाता है, जिससे शरीर पोषक तत्वों को अधिक आसानी से अवशोषित कर पाता है। इसलिए, भिगोये हुए बादाम को छिलके सहित खाना फायदेमंद होता है, क्योंकि छिलके में कई पोषक तत्व होते हैं। फिर भी, कुछ लोगों को छिलके को निकाल कर ही बादाम खाना चाहिए।

इन लोगों को छिलका निकाल कर खाना चाहिए

बादाम के छिलके में कुछ ऐसे तत्व भी होते हैं जो कुछ लोगों में एलर्जी का कारण बन सकते हैं। ऐसे में छिलके के साथ बादाम खाने से एलर्जी, पेट खराब, दर्द, अपच या दस्त जैसी समस्याएँ हो सकती हैं। यदि आपको एलर्जी या पाचन संबंधी कोई समस्या है, तो बेहतर होगा कि आप बादाम का छिलका निकाल कर ही खायें।

(देश मंथन, 16 अक्टूबर 2024)

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें