अच्छा कोलेस्ट्रॉल (Good Cholesterol) बढ़ाने के लिए इन चीजों का करें सेवन

0
2
Good Cholesterol

आजकल सही खान-पान और सही दिनचर्या न होने के कारण लोगों को कई तरह की बीमारियाँ हो रही हैं। हैरान करने वाली बात यह है कि कम उम्र में लोग दिल के मरीज (Heart Patient) बन रहे हैं। हार्ट अटैक की घटनाएँ आम हो गयी हैं। ऐसे में अपनी सेहत को ठीक कैसे रखा जाये, […]

आजकल सही खान-पान और सही दिनचर्या न होने के कारण लोगों को कई तरह की बीमारियाँ हो रही हैं। हैरान करने वाली बात यह है कि कम उम्र में लोग दिल के मरीज (Heart Patient) बन रहे हैं। हार्ट अटैक की घटनाएँ आम हो गयी हैं। ऐसे में अपनी सेहत को ठीक कैसे रखा जाये, इसका ध्यान रखना ज्यादा जरूरी है। सही दिनचर्या न होने से हमारे शरीर में बुरा कोलेस्ट्रॉल (Bad Cholestrol) बढ़ जाता है और यह दिल के लिए ठीक नहीं होता है।

शरीर में दो तरह के कोलेस्ट्रॉल पाये जाते हैं – एचडीएल (HDL) और एलडीएल (LDL)। इनमें एचडीएल को अच्छा कोलेस्ट्रॉल और एलडीएल को बुरा कोलेस्ट्रॉल कहा जाता है। एलडीएल बढ़ जाने पर यह धमनियों (Artery) में जम कर एक परत (प्लाक) जमा लेता है। इस परत के जमा होने से धमनियाँ संकरी हो जाती हैं और इससे दिल पर दबाव बढ़ने लगता है।

वहीं दिल को स्वस्थ रखने के लिए गुड कोलेस्ट्रॉल का स्तर बढ़ाना बहुत जरूरी है। गुड कोलेस्ट्रॉल को बढ़ाने के लिए हमें स्वस्थ वसा (Healthy Fat) का सेवन करना चाहिए। आइए जानते हैं कि किन खाद्य पदार्थों में अच्छे वसा पाये जाते हैं, जो हमारे शरीर में अच्छे कोलेस्ट्रॉल को बढ़ाते हैं।

इन चीजों का करें सेवन

बादाम, अखरोट और काजू जैसे मेवे ओमेगा-3 फैटी एसिड (Omega-3 Fatty Acid) से भरपूर होते हैं, जो स्वस्थ वसा है। शाकाहारी लोगों के लिए ये मेवे अच्छे कोलेस्ट्रॉल को बढ़ाने का एक बेहतरीन तरीका हैं। साथ ही अलसी, कद्दू के बीज और चिया के बीज भी स्वस्थ वसा से भरपूर होते हैं। इनका सेवन करने से अच्छा कोलेस्ट्रॉल बढ़ाने में मदद मिलती है।
शरीर में स्वस्थ वसा बढ़ाने के लिए सोया दूध बहुत फायदेमंद है।

इसके अलावा, टोफू भी एक अच्छा विकल्प है, जो सोया दूध से ही बनाया जाता है। टोफू न केवल स्वस्थ वसा का एक अच्छा स्रोत है, बल्कि इसमें भरपूर मात्रा में प्रोटीन भी पाया जाता है।

बुरे कोलेस्ट्रॉल को कैसे करें नियंत्रित

जिन लोगों में बुरे कोलेस्ट्रॉल का स्तर बढ़ जाता है, उन्हें तला-भुना भोजन कम-से-कम खाना चाहिए। तले-भुने भोजन में संतृप्त वसा (Fat) की मात्रा अधिक होती है और इससे शरीर में बुरा कोलेस्ट्रॉल बढ़ जाता है। इसके बजाय, जैतून का तेल (Olive Oil), एवोकाडो तेल, चिया के बीज का तेल और तिल का तेल (Sesame Oil) जैसे तेलों का उपयोग करना चाहिए।

कुल मिला कर, आपके भोजन में अच्छे कोलेस्ट्रॉल बढ़ाने वाले खाद्य पदार्थों को चुनना चाहिए, पर वह भी सीमित मात्रा में। साथ ही, बुरा कोलेस्ट्रॉल बढ़ाने वाले खाद्य पदार्थों का सेवन कम-से-कम करना चाहिए। हर व्यक्ति के अपने स्वास्थ्य, उम्र आदि को ध्यान में रखते हुए इनकी सही मात्रा तय करने के लिए डॉक्टर या डायटीशियन से सलाह लेना उचित रहता है।

(देश मंथन, 15 अक्टूबर 2024)

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें