घंटों कुर्सी पर बैठने से बढ़ रही पेट की चर्बी (Belly Fat) ? करें ये व्यायाम

0
0
Belly Fat

आजकल भाग-दौड़ भरी जिंदगी में खुद को फिट रखना बहुत बड़ी चुनौती है। इसमें भी खुद को छरहरा (Slim) रखना और भी बड़ी चुनौती है, क्योंकि घंटों ऑफिस में काम करने के बाद कई लोगों के पेट की चर्बी (Belly Fat) बढ़ जाती है। इस पर ध्यान नहीं देने के कारण देखते-ही-देखते मोटापा उन पर […]

आजकल भाग-दौड़ भरी जिंदगी में खुद को फिट रखना बहुत बड़ी चुनौती है। इसमें भी खुद को छरहरा (Slim) रखना और भी बड़ी चुनौती है, क्योंकि घंटों ऑफिस में काम करने के बाद कई लोगों के पेट की चर्बी (Belly Fat) बढ़ जाती है। इस पर ध्यान नहीं देने के कारण देखते-ही-देखते मोटापा उन पर हावी हो जाता है। दरअसल, यह केवल कुर्सी पर बैठने से ही नहीं, बल्कि खराब जीवन शैली और गलत खान-पान के कारण भी होता है।

कुछ लोग मिताहार (Dieting) और व्यायाम के जरिये पेट की चर्बी को कम करने की कोशिश करते हैं। वहीं कुछ और भी तरीके हैं, जिनके जरिये पेट की चर्बी को कम किया जा सकता है।

मीठा खाने से करें परहेज

स्वस्थ रहने और वजन घटाने के लिए सुबह मीठे खाद्य पदार्थों से परहेज करना चाहिए। मीठी चीजें खाने से ब्लड शुगर लेवल में उतार-चढ़ाव होता है और शरीर में चर्बी जमा होने लगती है। इसलिए नाश्ते में साबुत अनाज, प्रोटीन और ताजे फलों का सेवन करना चाहिए।

व्यायाम (Exercise)

अगर आप कैलोरी खर्च करना चाहते हैं तो रोजाना व्यायाम करना बहुत जरूरी है। आप सुबह उठ कर कुछ देर के लिए टहल सकते हैं, या घर पर ही कुछ आसान व्यायाम (Exercise) कर सकते हैं। यह आदत आपको पेट की चर्बी (Belly Fat) कम करने में मदद करेगी।

गुनगुना पानी पीना

सुबह उठ कर सबसे पहले गुनगुना पानी पीना अच्छी आदत है। यह पाचन क्रिया (Digestion) को बेहतर बनाने के साथ-साथ उपापचय (Metabolism) को भी बढ़ाता है। इससे वजन कम करने में मदद मिलती है और कब्ज (Constipation) जैसी समस्याएँ भी दूर होती हैं।

अच्छी नींद

सुबह उठने के बाद हम अपने रोजमर्रा के कामों में व्यस्त हो जाते हैं और ऐसे में पर्याप्त नींद नहीं मिल पाती है। इस वजह से हमारा शरीर थका हुआ महसूस करता है। विशेषज्ञों के अनुसार रोजाना 7-8 घंटे की अच्छी नींद लेना हमारे शरीर के लिए आवश्यक है।

(देश मंथन, 14 अक्टूबर 2024)

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें