बच्चे को दूध में चीनी डाल कर पिलाने के हो सकते हैं नुकसान!

0
7

कई बच्चे दूध नहीं पीते हैं तो उन्हें चीनी डाल कर दिया जाता है, जो नुकसानदेह हो सकता है।
बच्चे दिन में कई बार दूध पीते हैं। ऐसे में उन्हें हर बार चीनी डाल कर दूध नहीं पिलाना चाहिए, क्योंकि इससे उनको नुकसान हो सकता है। यहाँ तक कि बड़ों को भी ज्यादा चीनी का सेवन न करने की सलाह ही दी जाती है।

दूध को बच्चों से लेकर बड़ों तक के लिए फायदेमंद माना जाता है, क्योंकि इसमें कैल्शियम, प्रोटीन और विटामिन डी प्रचुर मात्रा में पाया जाता है। बच्चों के लिए पहला आहार तो माँ का दूध ही होता है, लेकिन बाद में धीरे-धीरे इन्हें गाय का दूध भी दिया जाने लगता है। हालाँकि, कई बच्चे दूध नहीं पीते हैं तो उन्हें चीनी डाल कर दिया जाता है, जो नुकसानदेह हो सकता है।

बच्चे दिन में कई बार दूध पीते हैं। ऐसे में उन्हें हर बार चीनी डाल कर दूध नहीं पिलाना चाहिए, क्योंकि इससे उनको नुकसान हो सकता है। यहाँ तक कि बड़ों को भी ज्यादा चीनी का सेवन न करने की सलाह ही दी जाती है।

क्या कहते हैं विशेषज्ञ

विशेषज्ञों का कहना है कि चीनी मिला कर दूध देने से बच्चों के पेट में कीड़े पनप सकते हैं। इससे उनका पाचन (डाइजेशन) बिगड़ सकता है। ऐसी स्थिति में दस्त भी हो सकता है। उनका कहना है कि स्वाद के लिए चीनी न दें और हल्का गुनगुना दूध ही बच्चों को दें। खास कर, दो साल से कम उम्र के बच्चों को दूध में चीनी मिला कर न दें। वहीं दो साल से बड़े बच्चों को बहुत सीमित मात्रा में चीनी मिला कर दूध दें।

ज्यादा मीठा खाने से बच्चों को इसकी आदत पड़ जाती है। वहीं, ठीक से मुँह न साफ करने से दाँत खराब हो सकते हैं। दूध में चीनी मिलाने के नुकसान सिर्फ शारीरिक स्वास्थ्य तक सीमित नहीं हैं। इससे बच्चे का व्यवहार भी प्रभावित होता है। लगातार चीनी का सेवन करने से बच्चे में सक्रियता, चिड़चिड़ापन और रोने की समस्याएँ भी बढ़ सकती हैं।

बच्चों को क्या खिलायें

बच्चों को स्वस्थ भोजन देना बहुत जरूरी है। फल, सब्जियाँ और अनाज जैसे खाद्य पदार्थ बच्चों के लिए बेहद फायदेमंद होते हैं। आप गेहूँ के अंकुरित दानों को सुखा कर, पीस कर बच्चे के भोजन में शामिल कर सकते हैं। इससे बच्चे को कई तरह के पोषक तत्व मिलेंगे।

इन चीजों से करें परहेज

डिब्बाबंद दूध, अन्य बेबी फूड और चीनी जैसे खाद्य पदार्थ बच्चों के स्वास्थ्य के लिए हानिकारक होते हैं। बच्चों को कम-से-कम दो साल तक चीनी नहीं देनी चाहिए और उन्हें केक, पेस्ट्री जैसी मिठाइयों से दूर रखना चाहिए।

(देश मंथन, 14 सितंबर 2024)

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें