देश मंथन डेस्क
प्रेम, नफरत, तन्हाई और मिलन

संजय सिन्हा, संपादक, आजतक :
सुबह जब नींद खुले तो अपने भीतर झाँकिए। मन की खिड़िकियों से देखिए कि कहीं आप अकेले तो नहीं।
फेसबुक के इस्तेमाल

आलोक पुराणिक, व्यंग्यकार :
गुजरात की मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया पर इस्तीफा दिया। नेता चुन कर आता है जनता द्वारा, पर मुक्ति चाहता है फेसबुक द्वारा। फेसबुक के यूँ कई इस्तेमाल हैं- इस पर कविता, इश्क और इस्तीफा कुछ भी किया जा सकता है। यूँ कई लोग इस्तीफा और इश्क में असमर्थ होते हैं, तो फेसबुक पर कविता का अंबार दिखायी देता है।
पूरी जिन्दगी एक धोखे में कट गयी

संजय सिन्हा, संपादक, आजतक :
कल जबसे मुरारी बापू का फोन आया कि संजय सिन्हा तुम बहुत अच्छी कहानियाँ लिखते हो, मैंने तुम्हारी तीनों किताबें पढ़ीं और अपनी कई कथाओं में तुम्हारा नाम लिया है, मेरे पाँव जमीन पर नहीं पड़ रहे।
कोकराझार कांड से सबक लेंगे सोनेवाल!

संदीप त्रिपाठी :
असम के कोकराझार के भीड़भाड़ वाले दो बाजारों में हुए हमलों में 14 लोग मारे गये। एक रिपोर्ट में बताया गया एनआईए ने इस संबंध में पहले ही इनपुट उपलब्ध करा दिये थे। फिर इसे रोकना संभव क्यों नहीं हुआ? एक खबर आ रही है कि राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजित डोभाल ने मोर्चा संभाल लिया है।
हिमाचल के परवानू में पाँच दिन

विद्युत प्रकाश मौर्य, वरिष्ठ पत्रकार :
परवानू हिमाचल प्रदेश का प्रवेश द्वार है। जब आप चंडीगढ़ से कालका होते हुए शिमला के लिए आगे बढ़ते हैं तो हरियाणा का कालका खत्म होने के बाद हिमाचल का पहला शहर परवानू ही पड़ता है। लिहाजा यह हिमाचल का प्रवेश द्वार है। हिमाचल सरकार ने यहाँ लोकनिर्माण विभाग का एक गेस्ट हाउस बनवा रखा है। वह साल 2000 का जून महीना था। मैं गुरु जांभेश्वर विश्वविद्यालय की एमएमसी की परीक्षा दे रहा था। मैंने अपना केंद्र चंडीगढ़ चुन रखा था। कुछ दिन अपने सीनियर साथी राजेश राठौर के घर में रहा। इसी दौरान हिमाचल के कुछ दोस्तों से परिचय हुआ था।
नकली जिन्दगी जीते हुए असली लोग

संजय सिन्हा, संपादक, आजतक :
आपको तो पता ही है कि मैं अभी पश्चिम बंगाल में तारापीठ मंदिर गया था। आपको ये भी पता है कि मैं वहाँ एक भाई-बहन से मिला था। आप ये भी जानते ही हैं कि उनकी कहानी सुनाने को मैं बेताब हूँ। पर आप ये नहीं जानते कि आख़िर उनकी कहानी मैं क्यों सुनाना चाहता हूँ?
क्या गुल खिलायेगी कांग्रेस की अँगड़ाई

संदीप त्रिपाठी :
उत्तर प्रदेश पूरी तरह से चुनावी मोड में आ चुका है। कांग्रेस ने हिंदी हृदय प्रदेश में अपना अस्तित्व बचाने के लिए अपनी पूरी ऊर्जा झोंक दी है। इस क्रम में बीते दिनों प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गाँधी ने रोड शो किया। यह कांग्रेस के चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर की स्टाइल है। शिखर पर जाना है तो सबसे मजबूत से लड़ो। नि:संदेह उत्तर प्रदेश से अगर प्रधानमंत्री हैं और लोकसभा चुनाव में उनकी पार्टी ने इस सूबे की 80 में से 73 (भाजपा-71, अपना दल-2) सीटों पर कब्जा किया हो तो प्रधानमंत्री की सीट शक्ति की सबसे बड़ी प्रतीक तो मानी ही जायेगी।
अकिंचन देह में फास्फोरस

आलोक पुराणिक, व्यंग्यकार :
डाक्टर गंभीर किस्म के मेडिकल टेस्टों के बोल दे, तो दिमाग एक खास दशा में चला जाता है। गंभीर मेडिकल टेस्टों की डाक्टर बोल दे, तो मैं एकदम सन्यास मोड में चला जाता हूँ। देह नश्वर है, अकिंचन है, क्या रखा है। स्वस्थ रह कर ही कौन से तीर मार लेंगे, बीस-तीस साल और जी जायेंगे। सीरियस बीमारी हुई, बीस-तीस साल पहले टें बोल लेंगे। इस किस्म के निहायत जीवन-निरपेक्ष विचार आने लगते हैं।
कामयाबी की कहानी

संजय सिन्हा, संपादक, आजतक :
कायदे से मुझे आज आपको पश्चिम बंगाल में तारापीठ की यात्रा पर मिले उस मासूम की कहानी सुनानी चाहिए, जिससे मिल कर मेरा कलेजा फट गया। मुझे उसकी उस बहन से आपको मिलाना चाहिए, जिस बहन ने भाई की क्षण भर की खुशी में अपनी जिन्दगी को जी लिया। पर आज मेरी हिम्मत नहीं हो रही आपको वो कहानी सुनाने की। उस कहानी को लिखने के लिए मुझे पहले अपने आँसू पोंछने पड़ेंगे। मुझे अपने फटे कलेजे को समेटना पड़ेगा।
एडवेंचर टूरिज्म के पैकेज

आलोक पुराणिक, व्यंग्यकार :
सिकंदर जब भारत फतह के लिए आया था, तो दिल्ली से वापस हो लिया था, पता है क्यों, दिल्ली में नदी और नाली का फर्क बाऱिश में खत्म हो जाता है। सिकंदर ने अपने सेनापति से कहा-झेलम, चिनाब जैसी नदियाँ जब हम पार करते हैं, तो हमें यह पता होता है कि ये नदियाँ हैं। दिल्ली में जिसे सड़क समझो, वह नाला निकलता है, जिसे नाला समझो, वह नदी निकलती है। जिसे नदी समझो वह कूड़े का ढेर निकलता है। दिल्ली बहुतै कनफ्यूजिंग है भाई।



संजय सिन्हा, संपादक, आजतक :
आलोक पुराणिक, व्यंग्यकार :
संदीप त्रिपाठी :
विद्युत प्रकाश मौर्य, वरिष्ठ पत्रकार :




