Saturday, March 28, 2026

देश मंथन डेस्क

1260 पोस्ट0 टिप्पणी

अति व्यस्त रेलवे स्टेशन पर कायम है स्वच्छता – विजयवाड़ा

विद्युत प्रकाश मौर्य, वरिष्ठ पत्रकार :

वैसे तो विजयवाड़ा आंध्र प्रदेश का सबसे भीड़भाड़ वाला रेलवे स्टेशन है। स्टेशन पर कुल 10 प्लेटफार्म हैं। रोज सैकड़ों गाड़ियाँ गुजरती हैं। पर स्टेशन पर साफ सफाई का जो आलम है उसमें रेलवे को धन्यवाद देने का जी चाहता है। हमारी मिलेनियम एक्सप्रेस प्लेटफार्म नंबर 7 पर पहुँची। समय से पहले। हमारे पास दो घंटे का समय था। कुल 29 घंटे ट्रेन में था।

जागता आदमी सच को समझता है

संजय सिन्हा, संपादक, आजतक :

जब मैं छोटा था, तब माँ मुझे कहानियाँ सुना कर सुलाया करती थी। उन्हीं ढेर सारी कहानियों में से एक आज मुझे याद आ रही है।

जवाहर लाल नेहरू के कपड़े

संजय सिन्हा, संपादक, आजतक :

जब मैं स्कूल में पढ़ता था, तब पता नहीं किसने मुझे बता दिया था कि जवाहर लाल नेहरू के कपड़े धुलने और प्रेस होने के लिए पेरिस भेजे जाते थे। मुझे यह सुनकर बहुत आश्चर्य हुआ था किसी की कमीज की तह ठीक करने के लिए उसे दुनिया के उस शहर में भेजा जाता है, जहाँ आइफिल टॉवर है। मुझे आज भी नहीं नहीं पता कि ऐसी बातें कितनी सच या झूठ होती हैं, पर उन दिनों मुझे पूरा विश्वास था कि यही सच है।

कपिल को गावस्कर ने बाहर किया था, सेलेक्टर्स ने नहीं

 पद्मपति शर्मा, वरिष्ठ खेल पत्रकार :

टाइम्स आफ इंडिया में प्रकाशित समाचार में सुनील गावस्कर के हवाले से जो यह कहा गया कि 1984 की क्रिकेट सिरीज के दौरान कोलकाता टेस्ट के लिए कपिल को टीम से बाहर करने का फैसला चयनकर्ताओं का था जिन्होंने आफ स्पिनर पैंट पोकाक की गेंद पर घटिया स्ट्रोक खेलने के आरोप में उसको दंडित किया था। सनी इस मामले में सच नहीं बोल रहे हैं। सच तो यह है कि कपिल को निजी खुन्नस में बाहर किया गया था और इसी के साथ बिना किसी चोट के लगातार सौ टेस्ट खेलने का इस हरफनमौला का अद्भुत रेकार्ड 66 पर ही अटक कर रह गया।

अपनी भूमिका पर पुर्नविचार करें राष्ट्रीय दल

संजय द्विवेदी, अध्यक्ष, जनसंचार विभाग, माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय :

अब जबकि आधे से ज्यादा भारत क्षेत्रीय दलों के हाथ में आ चुका है तो राष्ट्रीय राजनीतिक दलों को चाहिए कि वे नए सिरे से अपनी भूमिका का विचार करें। भारत की सबसे पुरानी पार्टी भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस, दोनों प्रमुख कम्युनिस्ट पार्टियाँ और भारतीय जनता पार्टी आम तौर पर पूरे भारत में कम या ज्यादा प्रभाव रखती हैं। उनकी विचारधारा उन्हें अखिल भारतीय बनाती है भले ही भौगोलिक दृष्टि से वे कहीं उपस्थित हों, या न हों।

चेत जाइये नहीं तो कुछ भी नहीं होगा

संजय सिन्हा, संपादक, आजतक :

आज चौथा दिन है जब बुखार ने मेरा पीछा नहीं छोड़ा है। बुखार क्यों हुआ, नहीं पता। मैंने खाने-पीने में ऐसी कोई बदपरहेजी नहीं की। पर बुखार हो गया। एक दिन का बुखार होता है तो पत्नी की सेवा से ठीक हो जाता हूँ। दो दिन का बुखार होता है तो बिस्तर पर लेटे-लेटे ऊटपटांग सपने देखने लगता हूँ। तीसरे दिन तो डॉक्टर को दिखला ही लेना चाहिए। क्रोसिन और कालपोल से तीसरे दिन काम नहीं चलाना चाहिए। तो कल मैं डॉक्टर को दिखला आया।

विधानसभा चुनाव नतीजे कांग्रेस और लेफ्ट को करारा तमाचा

अभिरंजन कुमार, पत्रकार :

पाँच राज्यों में हुए विधानसभा चुनावों के नतीजों से एक बात बिल्कुल साफ है कि देश की जनता अब कांग्रेस और लेफ्ट पार्टियों से पक चुकी है। उन्हें समझ में आ गया है कि ये दोनों एक ही थैले के चट्टे-बट्टे हैं और इनके बीच पति-पत्नी जैसा रिश्ता है। इनके दिन के झगड़े का कोई मतलब नहीं है, क्योंकि रात में इन्हें साथ ही रहना है। इसलिए इन दोनों को जनता मजबूरी में अब सिर्फ वहीं चुन रही है, जहाँ उनके पास कोई तीसरा विकल्प नहीं है।

ये जंगलराज नहीं है, ये पॉवर सेंटर का ‘बिखराव’ है

सुशांत झा, पत्रकार :

नीतीश कुमार की कानून-व्यवस्था को लेकर प्रतिबद्धता पर व्यक्तिगत रूप से मुझे कोई संदेह नहीं है। उन्होंने पिछले एक दशक में बिहार को ठीक-ठाक पटरी पर लाया है। लेकिन सीवान के पत्रकार की हत्या पर मेरी कुछ अलग राय है।

आदमी सबकुछ के बिना रह सकता है, पर प्यार के बिना नहीं

संजय सिन्हा, संपादक, आजतक :

अब शिफ्ट होने का समय आ गया है। समझ लीजिए कि आधा शिफ्ट हो भी गए। मैं चीजें बहुत खरीदता हूँ, पर मुझे चीजों से मोह नहीं। जाहिर है मैं बहुत सी चीजें यहीं पुराने घर में छोड़ जाऊंगा। इनका क्या होगा, क्या करूंगा, यह सब बाद में तय होगा।

दागियों पर बनी फिल्म फ्लाप हो जाए

पद्मपति शर्मा, वरिष्ठ खेल पत्रकार :

13 मई को रिलीज होने जा रही फिल्म अजहर के प्रमोशन के दौरान एक टीवी चैनल से पूर्व भारतीय कप्तान और कांग्रेसी सांसद रह चुके 'दागी' अजहर का वाक आउट कोई चौंकाने वाली घटना नहीं थी बल्कि यह तो होना ही था।