Saturday, March 28, 2026

देश मंथन डेस्क

1260 पोस्ट0 टिप्पणी

चोर मचाये शोर

संजय सिन्हा, संपादक, आज तक : 

विजय और रवि दोनों सगे भाई थे। एक दिन विजय और रवि के पिताजी घर छोड़ कर कहीं चले गये। वो मजदूरों के नेता थे। इस तरह अचानक उनके घर छोड़ कर चले जाने से नाराज कुछ लोगों ने विजय को पकड़ कर उसकी कलाई पर लिख दिया, "मेरा बाप चोर है।" विजय का बाप चोर नहीं था। लेकिन बड़ा होकर विजय चोर बन गया और रवि पुलिस अफसर।

फिक्स था भारत-इंग्लैंड का मैनचेस्टर क्रिकेट टेस्ट

पद्मपति शर्मा, वरिष्ठ खेल पत्रकार :

पहले से ही स्पाट फिक्सिंग के आरोपों में संदेह की नजरों से देखे जा रहे भारतीय क्रिकेट कप्तान धोनी एक बार फिर घिर गये फिक्सिंग के आरोप में। आरोप है कि 2014 में इंग्लैंड सिरीज के मैनचेस्टर टेस्ट में टास पर 'खेल' कर दिया गया था। 

मणिपुर में संतरे का कटोरा

विद्युत प्रकाश मौर्य, वरिष्ठ पत्रकार :

हमारी टैक्सी मणिपुरी शाल के कस्बे तुपुल को पार करती हुई नोनी पहुँची। यहाँ भी चेकपोस्ट था। नोनी नुंगबा तहसील का एक छोटा सा गाँव है। जाँच औपचारिकताओं के बाद हम आगे बढ़े। 110 किलोमीटर की दूरी पर आया खोंगसांग नामक गाँव। यहाँ से एक रास्ता तामेंगलांग के लिए जा रहा था।

अभय मुद्रा में 80 फीट के गौतम बुद्ध

विद्युत प्रकाश मौर्य, वरिष्ठ पत्रकार :

साल 2011 में सारनाथ में एक और आकर्षण जुड़ गया है, वह है विशाल बुद्ध प्रतिमा। वाराणसी के पास स्थित दर्शनीय स्थल सारनाथ में वैसे तो सैलानियों कई आकर्षण है। सारनाथ के इतिहास में अब एक नया अध्याय जुड़ गया है। अब जब आप सारनाथ जाएँगे तो वहाँ भगवान बुद्ध की चलायमान अभय मुद्रा में बनी देश की सबसे ऊँची लगभग 80 फीट प्रतिमा देखने को मिलेगी। हालाँकि सारनाथ में पहले से ही बुद्ध की प्रतिमा है लेकिन बुद्ध की चलायमान प्रतिमा अनूठी है।

बहन के साथ बिना इजाजत सेल्फी लेने वाले को आप सपोर्ट करेंगे?

अभिरंजन कुमार :

डीएम चंद्रकला ने क्या गलत कहा?

सचमुच इस देश के बुद्धि-विवेक को लकवा मार गया है। अगर हमारे काबिल दोस्त और पत्रकार भूपेंद्र चौबे सन्नी लियोनी से कुछ असहज करने वाले सवाल पूछ दें, तो हम उन्हें महिला की गरिमा के बारे में ज्ञान देने लगते हैं, लेकिन एक 18 साल का लड़का, जिसे नए कानूनों के मुताबिक, महिलाओं के खिलाफ अपराधों के मामले में किसी उम्रदराज जितनी ही सजा दी जा सकती है, अगर एक महिला डीएम के साथ बिना उनकी इजाजत सेल्फी बनाने लगे, उनके रोकने पर भी न रुके, फोटो डिलीट करने के लिए कहने पर भी डिलीट न करे और हीरोगीरी दिखाये, तो हम महिलाओं की गरिमा भूल कर उसके समर्थन में उतर आते हैं।

हेल्थ बना व्यापार

संजय सिन्हा, संपादक, आजतक :

पिछले दिनों मैं सिंगापुर गया था। वहाँ मुझे एक कांफ्रेंस में शामिल होने का मौका मिला, जिसमें भारत के तमाम बिजनेसमैन आये थे। 

व्यापारियों की उस बैठक में मुझे कुछ बोलना नहीं था, सिर्फ सुनना था। 

कितनी गाँठों के कितने अजगर?

क़मर वहीद नक़वी, वरिष्ठ पत्रकार :  

मन के अन्दर, कितनी गाँठों के कितने अजगर, कितना जहर? ताज्जुब होता है! जब एक पढ़ी-लिखी भीड़ सड़क पर मिनटों में अपना उन्मादी फैसला सुनाती है, बौरायी-पगलायी हिंसा पर उतारू हो जाती है। स्मार्ट फोन बेशर्मी से किलकते हैं, और उछल-उछल कर, लपक-लपक कर एक असहाय लड़की के कपड़ों को तार-तार किये जाने की 'फिल्म' बनायी जाने लगती है। यह बेंगलुरू की ताजा तस्वीर है, बेंगलुरू का असली चेहरा है, जो देश ने अभी-अभी देखा, आज के जमाने की भाषा में कहें तो यह बेंगलुरू की अपनी 'सेल्फी' है, 'सेल्फी विद् द डॉटर!'

सालों भर लुभाता है पश्चिमी घाट का सौंदर्य

विद्युत प्रकाश मौर्य, वरिष्ठ पत्रकार :

पश्चिमी घाट यानी दिलकश नजारे। यह कोई एक जगह नहीं। इसका विस्तार कई राज्यों में हैं। सौंदर्य ऐसा है चप्पे-चप्पे में कि इसे साल 2012 में में विश्व विरासत साइट का दर्जा मिला। इसके तहत कोई 1,600 किलोमीटर लंबी पर्वत श्रंखला आती है। माना जाता है कि ये पर्वत हिमालय से भी ज्यादा पुराने हैं। अपने पारिस्थित विभिन्नता के कारण इसे अलग पहचान मिली है। इसका विस्तार गुजरात, महाराष्ट्र, गोवा, कर्नाटक, केरल, तमिलनाडु जैसे पांच राज्यों में है।

भूमि नहीं, मन बंजर होता है

संजय सिन्हा, संपादक, आजतक :

कहानी क्या होती है? 

घटनाओं का ब्योरा? नहीं। घटनाओं का ब्योरा तो रिपोर्टिंग हो गयी। रिपोर्टिंग मतलब, जो देखा उसे बयाँ कर दिया। 

रेलवे की विरासत : मुजफ्फरपुर पहुँचा डेहरी-रोहतास का लोकोमोटिव

विद्युत प्रकाश मौर्य, वरिष्ठ पत्रकार : 

कभी डेहरी रोहतास लाइट रेलवे की मातृ कंपनी रोहतास इंडस्ट्रीज लिमिटेड को अपनी सेवाएँ देने वाला लोकोमोटिव अब मुजफ्फरपुर जंक्शन रेलवे स्टेशन के बाहर शान से विराजमान है। ये लोकोमोटिव आते-जाते लोगों को स्टीम इंजन (भाप से चलने वाले) दौर की याद दिलाता है।