Saturday, March 28, 2026

देश मंथन डेस्क

1260 पोस्ट0 टिप्पणी

व्यापमं बाहर नहीं, अन्दर है!

कमर वहीद नकवी, वरिष्ठ पत्रकार :  

सब तरफ व्यापमं ही व्यापमं है! वह व्यापक है, यहाँ, वहाँ, जहाँ नजर डालो, वहाँ व्याप्त है! साहब, बीबी और सलाम, ले व्यापमं के नाम, दे व्यापमं के नाम! व्यापमं देश में भ्रष्टाचार का नया मुहावरा है, जिसमें कोई एक, दो, दस-बीस, सौ-पचास का भ्रष्टाचारी गिरोह नहीं, हजारों हजार भ्रष्टाचारी हैं।

सीतामढ़ी टू दरभंगा वाया रेल एंड रोड

विद्युत प्रकाश मौर्य, वरिष्ठ पत्रकार : 

सीतामढ़ी से दरभंगा कभी मीटर गेज रेलवे लाइन थी। अब ब्राडगेज पर रेलगाड़ियाँ दौड़ती हैं, पर रेल सेवा मे ज्यादा बदलाव नहीं आया। सीतामढ़ी से दरभंगा के  बीच दिन भर में दो पैसेंजर ट्रेनें चलती हैं। इनमें बेतहासा भीड़ होती है। सुबह सात बजे से पहले-पहले मैं सीतामढ़ी स्टेशन पर पहुँच जाता हूँ। एक टिकट खरीद लेता हूँ पंडौल तक के लिए। सात बजकर 10 मिनट पर आने वाली 55508 पैसेंजर 20 मिनट देर से आती है।

लालू-नीतीश मोर्चा हारे हैं, जंग अभी बाकी है

सुशांत झा, पत्रकार :

बिहार विधान परिषद में 24 सीटों में से 23 के नतीजे आ चुके हैं, इसमें अभी तक इन पंक्तियों के लिखे जाने तक भाजपा और उसकी समर्थक लोजपा 13, जद-यू 5, राजद 3 और कांग्रेस 1 सीट जीत चुकी है।

अज्ञानता की पट्टी उतारने वाले ही जीतते हैं

संजय सिन्हा, संपादक, आज तक :

क्या आपने कभी ये जानने की कोशिश कि महाभारत काल में गांधारी की शादी जब हस्तीनापुर के नेत्रहीन राजा धृतराष्ट्र से हो गई, तो गांधार के लोगों ने उस पर क्या प्रतिक्रिया जतायी? क्या आपने कभी ये जानने की कोशिश की कि जब कोई स्त्री अपने विवाह को अपनी किस्मत मान कर अपनी आँखों पर पट्टी बांध लेती है, तो उससे जुड़े लोगों पर क्या गुजरती है?

अभिव्यक्ति की स्वतन्त्रता

आनंद कुमार, डेटा एनालिस्ट  :

भारतीय लोगों की अभिव्यक्ति की स्वतन्त्रता एक लाइन में तय हो जाती है | संविधान के अनुच्छेद 19(1)(a) में कुल दस शब्द भी नहीं हैं, लेकिन ये एक मौलिक अधिकार है। अगर कहीं ये सोच रहे हैं की मौलिक अधिकार है तो आप इसका हमेशा इस्तेमाल कर सकते हैं, तो आप गलत समझ रहे हैं।

सीबीआई की पहली चुनौती है अक्षय का मामला

कमर वहीद नकवी, वरिष्ठ पत्रकार:

पत्रकार अक्षय सिंह की मौत कैसे हुई? क्या वह व्यापम घोटाले के किसी नये सच तक पहुँचने के करीब थे? क्या नम्रता दामोर की संदिग्ध मौत की पड़ताल करते-करते अक्षय इस घोटाले के किसी और सिरे तक पहुँचने वाले थे?

भिखना ठोरी – यहाँ जार्ज पंचम ने मारे थे 39 बाघ

विद्युत प्रकाश मौर्य, वरिष्ठ पत्रकार : 

बिहार के पश्चिम चंपारण जिले का भिखना ठोरी रेलवे स्टेशन। गवनहा ब्लाक में स्थित भिखना ठोरी के जंगलों में बिखरे हैं इतिहास के कई पन्ने। यह इलाका ब्रिटेन के राजा जार्ज पंचम के शिकारगाह के तौर पर प्रसिद्ध है। वे नेपाल के राजा के आमंत्रण पर इधर शिकार करने पहुँचे थे।

शिकार

प्रेमचंद :

फटे वस्त्रों वाली मुनिया ने रानी वसुधा के चाँद से मुखड़े की ओर सम्मान भरी आँखो से देखकर राजकुमार को गोद में उठाते हुए कहा, हम गरीबों का इस तरह कैसे निबाह हो सकता है महारानी ! मेरी तो अपने आदमी से एक दिन न पटे, मैं उसे घर में पैठने न दूँ।

‘बेब’ कहीं का

संजय सिन्हा, संपादक, आज तक :

'बेब' - ये नाम सुअर के एक बच्चे का है। 

वोट-बैंक के एटीएम

आलोक पुराणिक, व्यंग्यकार

लालूजी कह रहे हैं कि बीजेपी उनके वोट बैंक में सेंध लगाने के चक्कर में है। 

एक होता है बैंक और एक होता है वोट-बैंक।