Friday, September 20, 2024
टैग्स खजियार

Tag: खजियार

साडे चिड़ियों दा चंबा वे…बाबुल अस उड़ जाना..

विद्युत प्रकाश मौर्य, वरिष्ठ पत्रकार :

हमारी बस धीरे-धीरे चंबा की ओर बढ़ रही थी। खजियार 1900 मीटर के करीब ऊँचाई पर है और चंबा 900 मीटर पर नीचे। इसलिए खजियार से चली बस धीरे-धीरे उतर रही थी। 

लोक आस्था के प्रतीक हैं खजिनाग

विद्युत प्रकाश मौर्य, वरिष्ठ पत्रकार :

हिमाचल के धौलाधार पर्वत मालाओं के बीच कई नाग मंदिर हैं। इनमें खजियार का खजिनाग मंदिर प्रमुख है। खजिनाग मंदिर बारहवीं सदी का बना हुआ है। आठ सौ साल पुराना ये मंदिर अपने ऐतिहासिकता और पुरातात्विक महत्व के लिए प्रसिद्ध है। इस मंदिर का जीर्णोद्धार चंबा के राजा पृथ्वी सिंह की दाई बाटुल ने करवाया था। मंदिर के गर्भ गृह में खज्जी नाग की प्रस्तर प्रतिमा स्थापित है। मंदिर के प्रांगण में पंच पाँडवों की काष्ठ प्रतिमाएँ स्थापित की गयी हैं।

खजियार से पुखरी गाँव की सैर

विद्युत प्रकाश मौर्य, वरिष्ठ पत्रकार :

खजियार ग्राउंड के आसपास देवदार के घने जंगल हैं। इन जंगलों में ट्रैकिंग करने का अपना मजा है। अगर आपके पास समय है तो घूमने के लिए वक्त निकालें। एक सुबह हमलोग टहलने निकले। यह खजियार ग्राउंड में पीडब्लूडी गेस्ट हाउस के पीछे का इलाका था। इस सड़क पर चलते हुए आगे कोई गाँव आता है। पर गाँव से पहले रास्ते में दो चार होटल हैं। ये होटल ऐसे हैं जहाँ आप कोलाहाल से दूर प्रकृति की गोद में कुछ वक्त गुजार सकते हैं।

खजियार – स्विटजरलैंड 6194 किलोमीटर…

विद्युत प्रकाश मौर्य, वरिष्ठ पत्रकार :

खजियार यानी सपनीली दुनिया। दस से ज्यादा हिंदी फिल्मों में खजियार के सौंदर्य को समेटने की कोशिश फिल्मकारों ने की है। खजियार हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले का एक गाँव है, जिसे हिल स्टेशन का दर्जा प्राप्त है। यह 1920 मीटर की ऊँचाई पर है। यह डलहौजी से भी 24 किलोमीटर है और चंबा शहर से भी 28 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। तीन किलोमीटर की परिधि में एक बड़ा हरा भरा ग्राउंड है। इस ग्राउंड के बीचों बीच झील है। इस झील को गाँव के लोग पवित्र और रहस्यमय भी मानते हैं।

डलहौजी से मिनी स्विटजरलैंड की ओर…

विद्युत प्रकाश मौर्य, वरिष्ठ पत्रकार :

हमारी अगली मंजिल थी खजियार। हिमाचल प्रदेश का स्विटरजरलैंड। जहाँ हमने अगले तीन दिन रहना तय किया था। बड़ी संख्या में ऐसे सैलानी होते हैं जो डलहौजी में रुकते हैं। यहीं से गाड़ी बुक करके खजियार जाते हैं। वहाँ चार घंटे गुजारने के बाद लौट आते हैं। पर हमारी योजना तो वहाँ कुछ दिन और रात गुजराने की थी।

- Advertisment -

Most Read

आतिशी (Atishi) के हाथों में कमान सौंपने के मायने, केजरीवाल (Kejriwal) की क्या है रणनीति?

आतिशी (Atishi) दिल्ली की तीसरी महिला मुख्यमंत्री होंगी। वहीं आतिशी के विधायक दल का नेता चुने जाने के बाद इस बात की चर्चाएँ होने लगी हैं कि आखिर अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) ने उन पर ही भरोसा क्यों जताया?

रोज खाली पेट एलोवेरा जूस (Aloevera Juice) पीने के हैं गजब के फायदे, क्या आपने आजमाया?

एलोवेरा का पौधा आजकल लगभग हर घर में पाया जाता है। यह आपकी सेहत के लिए कई तरह से फायदेमंद हो सकता है। ज्यादातर...

सुबह उठते ही आँखों में जलन (eye irritation) से हैं परेशान? आजमायें ये घरेलू नुस्खे

अक्सर, सुबह उठते ही आँखों में जलन (eye irritation) महसूस होने लगती है। हम आपको कुछ ऐसे घरेलू नुस्खों के बारे में बताने जा रहे हैं, जो आपकी आँखों से जुड़ी इन समस्याओं को दूर करने में काफी फायदेमंद साबित हो सकते हैं।

बच्चे को दूध में चीनी डाल कर पिलाने के हो सकते हैं नुकसान!

कई बच्चे दूध नहीं पीते हैं तो उन्हें चीनी डाल कर दिया जाता है, जो नुकसानदेह हो सकता है। बच्चे दिन में कई बार दूध पीते हैं। ऐसे में उन्हें हर बार चीनी डाल कर दूध नहीं पिलाना चाहिए, क्योंकि इससे उनको नुकसान हो सकता है। यहाँ तक कि बड़ों को भी ज्यादा चीनी का सेवन न करने की सलाह ही दी जाती है।