Tag: Christian
धर्म-निरपेक्ष कि पंथ-निरपेक्ष?

कमर वहीद नकवी, वरिष्ठ पत्रकार :
पिछले हफ्ते बड़ी बहस हुई। सेकुलर मायने क्या? धर्म-निरपेक्ष या पंथ-निरपेक्ष? धर्म क्या है? पंथ क्या है? अँगरेजी में जो 'रिलीजन' है, वह हिन्दी में क्या है—धर्म कि पंथ? हिन्दू धर्म है या हिन्दू पंथ? इस्लाम धर्म है या इस्लाम पंथ? ईसाई धर्म है या ईसाई पंथ? बहस नयी नहीं है। गाहे-बगाहे इस कोने से, उस कोने से उठती रही है। लेकिन वह कभी कोनों से आगे बढ़ नहीं पायी!
धर्मांतरणः हंगामा क्यों है बरपा?

संजय द्विवेदी, अध्यक्ष, जनसंचार विभाग, माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय :
धर्मांतरण के मुद्दे पर मचे बवाल ने यह साफ कर दिया है कि इस मामले पर शोर करने वालों की नीयत अच्छी नहीं है। किसी का धर्म बदलने का सवाल कैसे एक सार्वजनिक चर्चा का विषय बनाया जाता है और कैसे इसे मुद्दा बनाने वाले धर्मांतरण के खिलाफ कानून बनाने के विषय पर तैयार नहीं होते, इसे देखना रोचक है।
‘किरचिन’ बने तो हर महीने मिलेंगे 300 रुपये!

चंद्र प्रकाश, टीवी पत्रकार :
पिछले साल नवमी पर मेरे घर 10 बच्चियाँ खाने के लिए आयी थीं। उन्हें मेरे घर पर काम करने वाली मेड लेकर आयी थी। बच्चियों ने बड़े चाव से खाना खाया। जाते वक्त हमने उन्हें पैसे की जगह कॉपी और स्टेशनरी का एक सेट दिया, जो उनके काम आ सके, तो पता चला कि 1-2 बच्चियों को छोड़ कर कोई स्कूल नहीं जाती।



कमर वहीद नकवी, वरिष्ठ पत्रकार :
संजय द्विवेदी, अध्यक्ष, जनसंचार विभाग, माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय
चंद्र प्रकाश, टीवी पत्रकार :





