Tag: Jaipur
दुनिया की सबसे विशाल घड़ी – वृहद सम्राट यंत्र – जंतर मंतर जयपुर

विद्युत प्रकाश मौर्य, वरिष्ठ पत्रकार :
जयपुर जंतर मंतर - नाड़ी वलय यंत्र
वैसे तो देश में पाँच जंतर मंतर हैं। पर इनमें जयपुर का जंतर मंतर सबसे विशाल है। अपनी विशालता और विशेषताओं के कारण ही इसे दुनिया के विश्व दाय स्मारकों की सूची मे स्थान मिल सका है। सवाई जय सिंह ने देश में कुल पाँच शहरों में जंतर मंतर का निर्माण कराया।
963 झरोखों वाला गुलाबी नगरी का हवा महल

विद्युत प्रकाश मौर्य, वरिष्ठ पत्रकार :
गुलाबी शहर जयपुर में स्थित हवा महल राधा और कृष्ण को समर्पित है। यह महल जयपुर शहर की पहचान है। यह एक राजसी-महल है। सन 1798 में बना ये महल किसी राजमुकुट सा दिखायी देता है। हवा महल की पाँच-मन्जिला इमारत ऊपर से महज डेढ़ फीट चौड़ी है। यह बाहर से देखने पर हवा महल किसी मधुमक्खी के छत्ते के समान दिखायी देती है।
कलियुग में हारे का सहारा हैं खाटू श्याम

विद्युत प्रकाश मौर्य, वरिष्ठ पत्रकार :
राजस्थान के सीकर जिले में खाटू श्याम का प्रसिद्ध मन्दिर है। देश भर से श्रद्धालु उनके दर्शन के लिए पहुँचते हैं। खाटू श्याम जी महाभारत की कथा के बबर्रीक हैं।
रोमांटिक है जयपुर का जल महल

विद्युत प्रकाश मौर्य, वरिष्ठ पत्रकार :
जल महल राजस्थान की राजधानी जयपुर के मानसागर झील के मध्यप स्थित प्रसिद्ध ऐतिहासिक महल है। जयपुर से आमेर की तरफ जाते हुए दाहिनी तरफ जल महल दिखायी देता है। राजा इस महल को अपनी रानी के साथ अपना खास वक्त बिताने के लिए इस्तेेमाल करते थे।