इन चीजों से बना लें दूरी, आपकी हड्डियों को कर देंगी कमजोर!

0
0
Weak bone

स्वस्थ रहने के लिए लोग कई तरह के नुस्खे अपना रहे हैं, क्योंकि जब आप स्वस्थ रहेंगे तभी कोई काम अच्छे से कर पायेंगे। ऐसे में स्वस्थ रहना बेहद जरूरी है। दरअसल, आजकल कई बीमारियाँ बेहद आम हो गयी हैं और इनका उम्र से कोई लेना-देना नहीं रह गया है। ऐसे में हर आयु वर्ग […]

स्वस्थ रहने के लिए लोग कई तरह के नुस्खे अपना रहे हैं, क्योंकि जब आप स्वस्थ रहेंगे तभी कोई काम अच्छे से कर पायेंगे। ऐसे में स्वस्थ रहना बेहद जरूरी है। दरअसल, आजकल कई बीमारियाँ बेहद आम हो गयी हैं और इनका उम्र से कोई लेना-देना नहीं रह गया है। ऐसे में हर आयु वर्ग के लोगों को अपनी सेहत पर ध्यान देना जरूरी होता है। स्वस्थ रहने के लिए शरीर के सभी अंगों का स्वस्थ रहना जरूरी है। ऐसे में जरूरी है कि आपके शरीर की हड्डियाँ मजबूत हों।

हड्डियों के कमजोर होने की समस्या भी एक ऐसी समस्या है, जो आज हर आयु वर्ग के लोगों में देखने को मिल रही है। इसकी वजह हमारी दिनचर्या भी है। हड्डियों में कमजोरी को दूर करने के लिए खान-पान को ठीक रखना होगा। साथ ही, हमें उन चीजों का सेवन करने से परहेज करना होगा, जो हड्डियों को कमजोर करती हैं।

ज्यादा नमक का सेवन

नमक एक ऐसी चीज है, जिसके बिना कोई भी खाना फीका लगता है। लेकिन इसका ज्यादा सेवन आपकी हड्डियों को कमजोर कर सकता है। विशेषज्ञों का कहना है कि ज्यादा नमक के सेवन से हड्डियों का कैल्यिशम कम होने लगता है और इस वजह से शरीर में कमजोरी महसूस होने लगती है। इसलिए, नमक के सेवन में हमेशा सावधानी बरतनी चाहिए।

एनर्जी ड्रिंक और कैफीन

सोडा और अन्य एनर्जी ड्रिंक का सेवन भी आपकी हड्डियों को कमजोर कर सकता है। वहीं, कैफीन का ज्यादा सेवन भी हड्डियों को नुकसान पहुँचाता है। ज्यादा मात्रा में कैफीन का सेवन करने से शरीर कैल्शियम को पूरी तरह अवशोषित नहीं कर पाता और हड्डियाँ कमजोर पड़ने लगती हैं। हड्डियों पर ही पूरे शरीर का भार होता है। ऐसे में हड्डियाँ कमजोर हो जायेंगी तो शरीर का बोझ उठाना उनके लिए मुश्किल होता जायेगा।

शराब

शराब स्वास्थ्य के लिए हानिकारक है, लेकिन फिर भी बड़ी संख्या में लोग इसका सेवन करते हैं। शराब न केवल लिवर के लिए, बल्कि हड्डियों के लिए भी नुकसानदेह होती है। इसलिए, शराब का सेवन ना करके आप न केवल अपने लिवर, बल्कि हड्डियों को भी कमजोर होने से बचा सकते हैं।

(देश मंथन, 14 अक्टूबर 2024)

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें