राजनाथ की तस्वीर से बढ़ी अटकलबाजी

0
172

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजनाथ सिंह के ट्विटर हैंडल से ट्वीट की गयी दो तस्वीरों ने आज राजनीतिक अटकलबाजियों को बढ़ा दिया।

राजनाथ सिंह ने 12:47 बजे पर ट्वीट किया। इसमें लिखा था कि ‘यह बदलाव का वक्त है, बीजेपी का वक्त है। अबकी बार बीजेपी सरकार।’ साथ में तस्वीर लगायी गयी राजनाथ सिंह की। इस तस्वीर और नारे को देख ऐसा प्रतीत हुआ है कि नमो, नमो… के जाप से भाजपा अपने को धीरे-धीरे दूर करना चाह रही है। कल ही भाजपा ने हर हर मोदी, घर घर मोदी के नारे से किनारा किया था।

लेकिन इस ट्वीट के तुरंत बाद 1.20 बजे राजनाथ सिंह के ट्विटर हैंडल से दूसरा ट्वीट आया। इसमें नरेंद्र मोदी की तस्वीर लगायी गयी थी। साथ में लिखा था – ‘बदलाव का वक्त है, बीजेपी का वक्त है, बहुत हुई महँगाई की मार, अबकी बार मोदी सरकार।’

पहली तस्वीर में राजनाथ, दूसरी तस्वीर में मोदी। पहले नारे में भाजपा सरकार, दूसरे नारे में मोदी सरकार। अब प्रश्न उठता है कि आखिर इतने कम समय के अंतराल में दोनों तस्वीरों और उनके साथ लिखे नारे में बदलाव कैसे आ गया। इसका जवाब तो भाजपा ही दे सकती है।

(देश मंथन, 24 मार्च)

 

 

 

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें