Thursday, March 26, 2026

देश मंथन डेस्क

1260 पोस्ट0 टिप्पणी

क्या मुस्लिम मेरे भाई-बहन नहीं, जो उन्हें नहीं दिखा सकता आइना?

अभिरंजन कुमार, पत्रकार :

हिन्दू धर्म की मान्यताओं पर भी मैं कभी मोहित नही हुआ। इधर बीच इसमें घुस आई कुरीतियों पर भी मैं हमेशा हमलावर मुद्रा में रहता हूँ। जिन प्रमुख मुद्दों पर मैं नियमित रूप से हमले करता रहता हूँ, उनमें- पर्व-त्योहारों पर मासूम जानवरों की बलि, कुकुरमुत्ते की तरह उग आए भगवान और बाबा एवं जाति-प्रथा शामिल हैं।

उत्तर प्रदेश में दाँव पर प्रशांत किशोर की साख

संदीप त्रिपाठी :

उत्तर प्रदेश का आगामी विधानसभा चुनाव किसके लिए वाटरलू साबित होगा?, यह सवाल बड़ा मौजू है। सामान्य तौर पर देखा जाये तो सबसे बड़ा दाँव मायावती की बहुजन समाज पार्टी और नरेंद्र मोदी-अमित शाह की भारतीय जनता पार्टी का है। समाजवादी पार्टी सरकार में होने के कारण बचाव की मुद्रा में है तो कांग्रेस अभी तक कहीं लड़ाई में नहीं आयी है। लेकिन इस विधानसभा में इन चारों दलों से बड़ा दाँव चुनाव रणनीतिकार और प्रबंधक के रूप में ख्यात प्रशांत किशोर का लगा है।

जन्नत की हूरों के बारे में जाकिर नाइक को खुला पत्र

अभिरंजन कुमार, पत्रकार :

परम आदरणीय जनाब-ए-आला स्कॉलर श्री ज़ाकिर नाइक साहब, 

इस्लाम और दुनिया के तमाम धर्मों के बारे में आपके ज्ञान को देखकर चकित हूं। लेकिन एक हज़ार मुद्दों पर जानकारी लेने में मेरी दिलचस्पी कम है। मैं तो बस जन्नत की हूरों के बारे में अधिक से अधिक जानना चाहता हूं। आशा है, जैसे आप भारत से भाग गए हैं, वैसे मेरे इन पैंतीस सवालों से नही भागेंगे।

बसपा नेताओं के पार्टी छोड़ने के सिलसिले की सियासत

संदीप त्रिपाठी :

उत्तर प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव से 9 महीने पूर्व से ही इस बार सत्ता के लिए सबसे मजबूत दावेदार मानी जाने वाली मायावती की बहुजन समाज पार्टी में महत्वपूर्ण नेताओं के पार्टी छोड़ने का सिलसिला शुरू हो गया है। सबसे पहले विधानसभा में विपक्ष के नेता और बसपा के कद्दावर नेता स्वामी प्रसाद मौर्य ने पार्टी छोड़ी। फिर राष्ट्रीय महासचिव और पूर्व मंत्री आर.के. चौधरी ने पार्टी छोड़ी।

सिमरन को जीने का हक है पर जान लेकर नहीं

संजय सिन्हा, संपादक, आजतक :

सिमरन अपने प्रेमी के साथ जाने के लिए तड़प रही थी। पर वो अपने पिता को धोखा देकर ऐसा नहीं कर पा रही थी। वो प्रेमी के साथ जीना तो चाहती थी, पर छल से नहीं, इज्जत से। उसने अपने बाऊजी से कातर हो कर कहा था कि वो अपने राज के बिना नहीं जी सकती। बाउजी के लिए बहुत आसान नहीं था खुद को मनाना, पर बेटी की आँखों में प्यार देख कर उन्होंने आखिर में कह ही दिया था, जा बेटी, जी ले अपनी जिन्दगी। 

क्या अल्लाह अपनी संतानों के खून से खुश होगा?

अभिरंजन कुमार, पत्रकार :

ईद के दिन हुए हमले के बाद बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना ने एक बार फिर कहा है कि "जो लोग ईद के दौरान भी हमले कर रहे हैं, वे इस्लाम और मानवता के दुश्मन हैं।" ईद और रमजान का हवाला देते हुए जब वे आतंकी हमलों की निंदा करती हैं, तो उनका यह मतलब कतई नहीं होता कि बाकी दिनों में हमले जायज हैं, जैसा कि सोशल मीडिया पर मजाक चल रहा है।

फेसबुक का लाइकाचार

आलोक पुराणिक, व्यंग्यकार  :

जी मैं पुराने स्कूल का हूँ, कई महिला मित्र फेसबुक पर प्रोफाइल पिक अपडेट करती हैं, पर मैं उन्हे लाइक नहीं करता, मतलब लाइक करने का मन हो तो भी लाइक के सिंबल को क्लिक ना करता। सुंदर, बहुत स्मार्ट लिखने का दिल करता है, पर, पर उन्ही महिला मित्रों को बाक्सर भाई भी मेरे मित्र हैं, जो बरसों यह उद्घोषणा करते आ रहे हैं कि उनकी बहन की ओर आँख उठाकर भी किसी ने देखा तो उसे खल्लास कर देंगे। किसी महिला मित्र की फोटो को लाइक करने की इच्छा की क्षणों में वह बाक्सर भाई यह कहता दिख जाता है-अच्छा बेट्टे, मेरी बहन की तरफ ना सिर्फ तूने आँख उठाकर देखा, बल्कि उसे लाइक तक किया, आज निकलियो घर से।

‘उम्मीद’ की ज्योति जलाएं

संजय सिन्हा, संपादक, आजतक :

मेरी आज की पोस्ट पढ़ने से पहले आप उस तस्वीर को देखिएगा, जिसमें लड़की ने अपने मुँह पर नकाब बाँध रखा है। 

अफ्रीका जा कर चीन को घेरने की रणनीति

संदीप त्रिपाठी :

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अफ्रीकी महाद्वीप की यात्रा पर निकले हैं। इस यात्रा के कई मायने होंगे, अलग-अलग विशेषज्ञ अलग-अलग पहलुओं पर बतायेंगे। लेकिन इस यात्रा के तीन मुख्य मंतव्य दिख रहें हैं। यह है भारत के आर्थिक लाभ, चीन के आर्थिक लाभों को सीमित करना और तीसरा अंतरराष्ट्रीय कूटनीति में चीन और पाकिस्तान को कमजोर करना। मोजाम्बिक, दक्षिण अफ्रीका, तंजानिया और केन्या की मोदी की यात्रा से यही तस्वीर निकल कर सामने आती है।

रिलायंस ने पेश किया सस्ता 4जी स्मार्टफोन

देश मंथन डेस्क :

रिलायंस ने लाइफ के साथ मिलकर  2,999 रुपये में 4G स्मार्टफोन बाजार में उतारा है। यह फोन आपको चार वर्जन लाइफ फ्लेम3, फ्लेम4, फ्लेम5 और फ्लेम6 के नाम से मिलेंगे।