Saturday, March 28, 2026

देश मंथन डेस्क

1260 पोस्ट0 टिप्पणी

भेंट द्वारका में हुआ कृष्ण और सुदामा का मिलन

विद्युत प्रकाश मौर्य, वरिष्ठ पत्रकार : 

भेंट द्वारका नगरी द्वारका से 35 किलोमीटर आगे है। यहाँ कृष्ण का अति प्राचीन मंदिर है। भेंट द्वारका इसलिए क्योंकि यहीं पर कृष्ण की अपने बाल सखा सुदामा से भेंट हुई थी। दरिद्र ब्राह्मण सुदामा अपनी पत्नी के कहने पर अपने बचपन के मित्र और द्वारका के राजा कृष्ण के पास पहुँचे थे। यहाँ भी ऐतिहासिक द्वारकाधीश का मंदिर है।

मछली जाल में फँसी

संजय सिन्हा, संपादक, आज तक :

कई कहानियाँ मुझ तक चल कर भी आती हैं। आज भी एक कहानी मेरे पास चल कर आयी है। मुझे कहानी इतनी पसंद आयी कि मैं पिता-पुत्र की जो कहानी लिखने बैठा था, उसे फिलहाल रोक कर शानदार शेरवानी और मछली के जाल वाली कहानी सुनाने को तड़प उठा हूँ।

गोल्डेन टेंपल वेलोर (महालक्ष्मी मंदिर) का दर्शन

विद्युत प्रकाश मौर्य, वरिष्ठ पत्रकार : 

हमारी ट्रेन वेलोर कैंट रेलवे स्टेशन पर बिल्कुल समय पर पहुँची। ये एक छोटा सा स्टेशन है, वेलोर शहर का। वैसे वेलोर का बड़ा और मुख्य स्टेशन काटपाडी जंक्शन है। पर वेलोर कैंट से महालक्ष्मी मंदिर की दूरी महज 7 किलोमीटर है और काटपाडी जंक्शन से 16 किलोमीटर है। लिहाजा हमारी ट्रेन में सहयात्री सरवनन जी ने बता दिया था कि आप वेलोर ही उतर जाएँ। 

दिल्ली वालों का अभी कुछ होना बाकी है

संजय सिन्हा, संपादक, आज तक :

बहुत साल पहले जब मैं स्कूल में पढ़ता था, जय प्रकाश नारायण ने बिहार में स्कूल बंद करा दिये थे। 

पाकिस्तान: एक अटका हुआ सवाल

कमर वहीद नकवी, वरिष्ठ पत्रकार :  

पाकिस्तान एक अटका हुआ सवाल है। वह इतिहास की एक विचित्र गाँठ है। न खुलती है, न बाँधती है, न टूटती है, न जोड़ती है। रिश्तों का अजीब सफरनामा है यह! एक युद्ध, जो कहीं और कभी रुकता नहीं। एक युद्ध जो सरकारों के बीच है, और एक युद्ध जो जाने कितने रूपों में, कितने आकारों में, कितने प्रकारों में, कितने मैदानों में, कितने स्थानों में दोनों ओर के एक अरब चालीस करोड़ मनों में, दिलों में, दिमागों में सतत, निरन्तर जारी रहता है! यह युद्ध भी विचित्र है। कभी युद्ध करने के लिए युद्ध, तो कभी युद्ध के खिलाफ युद्ध! हाकी, क्रिकेट में एक-दूसरे को हारता देखने की जंग, तो जरा-सा मौका दिखते ही दिलों को जोड़ने की जंग भी!

ऐसी दिखती है 2016 की तस्वीर!

कमर वहीद नकवी, वरिष्ठ पत्रकार : 

तो साल बदल गया। जैसा हर साल होता है, हर साल कुछ बदलता है, लेकिन बहुत-कुछ नहीं भी बदलता। जो कभी नहीं बदलता, उस पर बात भी कभी नहीं होती। आखिर यथावत पर क्या बात की जाये? वह तो जैसा है, वैसा ही रहेगा। गरीब हैं तो हैं, गरीबी है तो है, करोड़ों लोग बेघर हैं तो हैं, वह तो वैसे ही रहेंगे और विकास का सिनेमा देखते रहेंगे, रैलियों में भीड़ बनते रहेंगे, भाषणों पर तालियाँ बजाते रहेंगे, वोट देते रहेंगे, जिन्दगी बदलने की आस में सरकारें बदलते रहेंगे और यथावत जीते रहेंगे, यथावत मरते रहेंगे।

सनकियों के फैसले

संजय सिन्हा, संपादक, आज तक : 

मेरा मन है कि आज मैं मोहब्बत की कहानी लिखूँ। मैं लिखूँ कि नफरत की चाहे जितनी वजहें होती हों, पर मोहब्बत की कोई बहुत बड़ी वजह नहीं होती। मैं आपको उस लड़की की कहानी सुनाना चाहता हूँ, जो एक लड़के से मिली और प्यार कर बैठी। सच यही तो है। आप अपने मन में झाँकिए, सोचिए, याद कीजिए अपनी मोहब्बत की कहानी को। आप पाएँगे कि सचमुच आप भी किसी से मिले और उससे प्यार कर बैठे। बहुत सोचा, फिर लगा कि नहीं, आज मोहब्बत की कहानी नहीं लिखूंगा। आज मैं उस आदमी की कहानी लिखूँगा, जिसने एक बार बादशाह हुमायूँ की जान बचायी थी। 

विश्वकर्मा ने 24 घंटे में बनवाया- द्वारकाधीश का मंदिर

विद्युत प्रकाश मौर्य, वरिष्ठ पत्रकार : 

भगवान कृष्ण अपने यादव परिवार के साथ मथुरा छोड़ कर सौराष्ट्र आ जाते हैं। वे अपने बसेरे के इंतजाम के लिए समुद्र के किनारे घूम रहे थे। तभी उन्हें यहाँ की भूमि से लगाव हो जाता है। फौरन विश्वकर्मा जी को बुलाया गया और अपनी राजधानी यहीं बनाने का इरादा जताया।

तुगलकी फरमान, जनता परेशान

संजय सिन्हा, संपादक, आज तक :

आदरणीय अरविंद केजरीवाल जी,

नया साल मंगलमय हो।

उफ्फ टोपी, हाय टोपी

 पुराणिक, व्यंग्यकार :

अभी कांग्रेस का स्थापना दिवस मनाया गया, कई नेता गाँधी टोपी में थे, बहुत अश्लील लग रहे थे। पर उनसे ज्यादा वह टोपी अश्लील लग रही थी।