Saturday, March 28, 2026

देश मंथन डेस्क

1260 पोस्ट0 टिप्पणी

आज गोडसे-भक्त कह रहे होंगे – थैंक्यू मीडिया..थैंक्यू कांग्रेस!

अभिरंजन कुमार, पत्रकार :

आज कुछ चैनलों ने बताया कि कुछ लोग महात्मा गाँधी की हत्या करने वाले नाथूराम गोडसे का बलिदान दिवस मना रहे हैं। इन्हीं चैनलों ने यह भी बताया कि कार्यक्रम में 50 लोग भी नहीं जुटे। 125 करोड़ लोगों के देश में जिस विचार के लिए 50 लोग भी नहीं जुटे, उसे सारे चैनलों ने दिन भर अपनी प्रमुख हेडलाइंस में जगह दी।

इरूंबाई के महाकालेश्वर

विद्युत प्रकाश मौर्य, वरिष्ठ पत्रकार :

पुडुचेरी के पास इरुंबाई गाँव में शांत वातावरण में महादेव शिव का अदभुत मंदिर है। इसे तमिल लोग महाकालेश्वर के नाम से जानते हैं। इस शिव मंदिर को 2,000 साल से ज्यादा पुराना माना जाता है। मंदिर की कथा कई तमिल कविओं और संतों से जुड़ी हुई है।

खाना मन माफिक और पहनना जग माफिक हो

संजय सिन्हा, संपादक, आजतक : 

दीदी की जब शादी हुई थी, तब उसे ही शादी का मतलब नहीं पता था। अब उनकी शादी हो गयी, तो वो साल भर बाद ही माँ भी बन गयीं। दीदी की शादी में मेरी उम्र उतनी ही थी, जिस उम्र में बच्चे आँगन में लगे हैंडपंप पर खड़े हो कर सार्वजनिक स्नान कर लेते हैं।

घेलुआ और 2019 के टोटके!

कमर वहीद नकवी , वरिष्ठ पत्रकार 

राहुल और शौरी से प्रशान्त की मुलाकातें बताती हैं कि राजनीति काफी रोचक होती जा रही है! अरुण शौरी पिछले काफी समय से नरेन्द्र मोदी के मुखर आलोचक रहे हैं और समझा जाता है कि बिहार की हार के बाद जारी बीजेपी के बुजुर्ग नेताओं के बयान का मसौदा तैयार करने में उनकी बड़ी भूमिका थी।

पाँच मुख वाले बजरंगबली – पंचवटी आंजनेय मंदिर

विद्युत प्रकाश मौर्य, वरिष्ठ पत्रकार :

देश में हनुमान जी के कई अदभुत मंदिरों में से एक है पंचवटी हनुमान मंदिर। यह मंदिर पुडुचेरी से नौ किलोमीटर दूर पंजवडी गाँव में स्थित है। इस मंदिर में हनुमान जी की खड़ी प्रतिमा है जिसके पाँच मुख हैं। इसलिए इसे पंच मुखी हनुमान मंदिर या आंजनेय मंदिर भी कहते हैं।

भस्मासुर

संजय सिन्हा, संपादक, आजतक : 

सुबह से दस बार लिख कर मिटा चुका हूँ। कई बार सोचा जिन्दगी की कहानी लिखूँ, लेकिन आधी रात को फ्रांस में हुए धमाकों से मन बहुत विचलित हो रहा था। मुझे याद है कि उस दिन मैं अमेरिका में ही था, जब सुबह-सुबह दो विमान न्यूयार्क की जुड़वाँ ऊँची इमारतों में समा गये थे और दस हजार जिन्दगी देखते-देखते खत्म हो गयीं थीं। उस दिन भी मन बहुत विचलित हुआ था। 

हुसैन सागर झील में बुद्ध

विद्युत प्रकाश मौर्य, वरिष्ठ पत्रकार :

देश की सबसे बड़ी झील है हुसैन सागर, इस मायने में कि ये इंसान की बनवायी हुई है। प्राकृतिक नहीं है। इस झील के बीचों बीच खडे हैं विशाल गौतम बुद्ध। यह देश की सबसे बड़ी अखंड बुद्ध प्रतिमा है। इसकी स्थापना इस झील में एक दिसंबर 1992 को की गयी थी। इस 200 शिल्पियों ने गणपति सतपथी की अगुवाई में तकरीबन दो साल के समय में तैयार किया था। 

भाई दूज : आस्था और विज्ञान

संजय सिन्हा, संपादक, आजतक : 

मेरे घर काम करने वाली बता रही थी कि वो भाई दूज के दिन काम पर नहीं आएगी।

इत्ते विवाहों के बावजूद

आलोक पुराणिक, व्यंग्यकार :

प्रेम भाई उर्फ सलमान खान फिर हाजिर हैं, राजश्री की फिल्म- 'प्रेम रतन धन पायो में।'

दीक्षा

प्रेमचंद :

जब मैं स्कूल में पढ़ता था, गेंद खेलता था और अध्यापक महोदयों की घुड़कियाँ खाता था, अर्थात् मेरी किशोरावस्था थी, न ज्ञान का उदय हुआ था और न बुद्धि का विकास, उस समय मैं टेंपरेंस एसोसिएशन (नशानिवारणी सभा) का उत्साही सदस्य था। नित्य उसके जलसों में शरीक होता, उसके लिए चन्दा वसूल करता। इतना ही नहीं, व्रतधारी भी था और इस व्रत के पालन का अटल संकल्प कर चुका था। प्रधान महोदय ने मेरे दीक्षा लेते समय जब पूछा- 'तुम्हें विश्वास है कि जीवन-पर्यंत इस व्रत पर अटल रहोगे?' तो मैंने निश्शंक भाव से उत्तर दिया- 'हाँ, मुझे पूर्ण विश्वास है।'