Saturday, March 28, 2026

देश मंथन डेस्क

1260 पोस्ट0 टिप्पणी

हिन्दी शूड बी प्रोमोटेड !!

अजय अनुराग :

हिन्दी के प्रति हमारा दृष्टिकोण या तो सहानुभूति का रहा है या फिर संकोच का। सहानुभूति रखने के कारण हम उसके अस्तित्व को लेकर दुखी रहते हैं तो संकोच के कारण अंग्रेजी के समक्ष हम उसे दोयम दर्जे की भाषा समझते हैं।

झूठ बोल के हा हा हा

आलोक पुराणिक, व्यंग्यकार :

दिल्ली में जल्दी ही नर्सरी स्कूल दाखिले की प्रक्रिया शुरू होने वाली है। 

जीवन में बैलेंस बनाए

संजय सिन्हा, संपादक, आज तक :

मेरे एक जानने वाले कुछ ही दिनों में रिटायर होने वाले हैं। उनकी चिंता यह नहीं है कि वो रिटायर होने के बाद क्या करेंगे। उनका दुख यह है कि उन्होंने अपनी जिन्दगी का इतना बड़ा वक्त सिर्फ जीने की तैयारी में गुजार दिया। अब जब जीने की घड़ी आयी, तो उन्हें याद आ रहा है कि उनकी जिन्दगी तो निकल चुकी है। उन्होंने बरसों बाद खुद को आइने में देखा और पाया कि सिर से आधे बाल उड़ चुके हैं, बाकी जो बचे हैं, वो सफेद हो गये हैं। 

नरक का मार्ग

प्रेमचंद :

रात 'भक्तमाल' पढ़ते-पढ़ते न जाने कब नींद आ गयी। कैसे-कैसे महात्मा थे जिनके लिए भगवत्-प्रेम ही सबकुछ था, इसी में मग्न रहते थे। ऐसी भक्ति बड़ी तपस्या से मिलती है। क्या मैं यह तपस्या नहीं कर सकती? इस जीवन में और कौन-सा सुख रखा है? आभूषणों से जिसे प्रेम हो वह जाने, यहाँ तो इनको देखकर आँखें फूटती हैं; धन-दौलत पर जो प्राण देता हो वह जाने, यहाँ तो इसका नाम सुनकर ज्वर-सा चढ़ आता है। कल पगली सुशीला ने कितनी उमंगों से मेरा शृंगार किया था, कितने प्रेम से बालों में फूल गूँथे थे। कितना मना करती रही, न मानी।

विश्वास

प्रेमचंद :

उन दिनों मिस जोशी बम्बई सभ्य-समाज की राधिका थी। थी तो वह एक छोटी-सी कन्या-पाठशाला की अध्यापिका पर उसका ठाट-बाट, मान-सम्मान बड़ी-बड़ी धन-रानियों को भी लज्जित करता था। वह एक बड़े महल में रहती थी, जो किसी जमाने में सतारा के महाराज का निवास-स्थान था। वहाँ सारे दिन नगर के रईसों, राजों, राज-कर्मचारियों का ताँता लगा रहता था।

बदलता भोपाल

संजय सिन्हा, संपादक, आज तक :

आधी रात को चार शराबियों की निगाह ताजमहल पर पड़ गयी। चारों को ताजमहल बहुत पसन्द आया। उन्होंने तय कर लिया इतनी सुन्दर इमारत तो उनके शहर में होनी चाहिए थी। पर कमबख्त सरकार कुछ करती ही नहीं। क्यों न हम चारों रात के अंधेरे में सफेद संगमरमर की इस इमारत को चुरा कर अपने शहर ले चलें! 

हिन्दी में नौकरी की संभावना कहाँ है

संजय कुमार सिंह, संस्थापक, अनुवाद कम्युनिकेशन:   

हिन्दी में नौकरी की संभावनाएँ लगातार कम हुई हैं। हो रही हैं। एक समय था जब हिन्दी टाइपराइटर पर कोई ऐसा-वैसा बैठ भी नहीं सकता था। टाइपिंग से अनजान व्यक्ति शायद एक शब्द भी टाइप नहीं कर पाता। अगर हिन्दी में काम करना है, कुछ भी, कितना भी तो हिन्दी टाइपिस्ट के बिना काम नहीं हो सकता था। इसलिए ज्यादातर दफ्तरों में बिना काम के भी टाइपिस्ट होते थे या वहाँ काम ही ना हो तो अलग बात है।

बिहार में किसकी हार?

कमर वहीद नकवी , वरिष्ठ पत्रकार :

बिहार विधानसभा चुनाव। बिहार में किसकी हार? सवाल अटपटा लगा न! लोग पूछते हैं कि चुनाव जीत कौन रहा है! लेकिन यहाँ सवाल उलटा है कि चुनाव हार कौन रहा है? बिहार के धुँआधार का अड़बड़ पेंच यही है! चुनाव है तो कोई जीतेगा, कोई हारेगा। लेकिन बिहार में इस बार जीत से कहीं बड़ा दाँव हार पर लगा है! जो हारेगा, उसका क्या होगा?

नया विवाह

प्रेमचंद :

हमारी देह पुरानी है, लेकिन इसमें सदैव नया रक्त दौड़ता रहता है। नये रक्त के प्रवाह पर ही हमारे जीवन का आधार है। पृथ्वी की इस चिरन्तन व्यवस्था में यह नयापन उसके एक-एक अणु में, एक-एक कण में, तार में बसे हुए स्वरों की भाँति, गूँजता रहता है और यह सौ साल की बुढ़िया आज भी नवेली दुल्हन बनी हुई है।

24वें तीर्थंकर का अनूठा दिगंबर जैन मन्दिर

विद्युत प्रकाश मौर्य, वरिष्ठ पत्रकार : 

जैन धर्म के चौबीसवें तीर्थंकर श्री महावीर का अदभुत मन्दिर राजस्थान के करौली जिले में स्थित है। इस मन्दिर के नाम पर ही मथुरा सवाई माधोपुर के मध्य श्री महावीर जी नामक रेलवे स्टेशन है। यह मन्दिर दिगंबर जैन अतिशय क्षेत्र के नाम से प्रसिद्ध है। देश भर के दिगंबर जैन मतावलंबियों की इस मन्दिर में अगाध श्रद्धा है।