Tag: Bihar
संघ मुक्त भारत का आह्वान : सपने मत देखिए नीतीश बाबू

पद्मपति शर्मा, वरिष्ठ खेल पत्रकार :
जिस संघ के साथ दशकों नाता रहा, निजी महत्वाकांक्षा में अर्थात प्रधानमंत्री बनने की ललक में, उसी राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ को पानी पी-पी कर जिस तरह से बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कोसते हुए यहाँ तक कह दिया कि देश को संघ मुक्त करने के लिए सभी विपक्षी दल एक हों, उसे वाकई गिरी हरकत कहा जाएगा।
मिशन यूपी 2017 : भाजपा के लिए खुद में झांकने का समय

पद्मपति शर्मा, वरिष्ठ खेल पत्रकार :
यह कहने में शायद ही किसी को हिचक होगी कि एक हजार साल बाद देश में वह राज आया है, जहाँ सत्ता का शिखर पुरुष छद्म धर्मनिरपेक्षता का स्वांग नहीं करता और ' सबका साथ सबका विकास' के मंत्र का जाप करने के बावजूद भारतीय संस्कृति को बेखौफ ओढ़ता है। देश की विरासत और धरोहरों को सर-आँखों पर रखते हुए अनथक देश की दशा और दिशा बदलने में सतत प्रयत्नशील है। जिस सिस्टम को 15 अगस्त 1947 में बदल जाना चाहिए था, उसको जिन लोगों ने अपने फायदे के लिए बरकरार रखा और लालची मीडिया को अपने पाले में रखते हुए जिन्होंने भ्रष्टाचार को लूटपाट में बदल दिया। उस विकृत हो चुकी व्यवस्था को बदलने की प्रक्रिया की भी देश ने विगत दो वर्षों के दौरान शुरुआत होते देखा।
नीतीश जी, गुड मॉर्निंग… हज मुबारक हो!

अभिरंजन कुमार, पत्रकार :
पिछ्ले कार्यकाल में नीतीश जी ने गली-गली शराब की दुकानें खुलवायीं। अब उन दुकानों को बंद करा दिया है। पहले वे स्वयँ लोगों से कहते थे- पियो और टैक्स भरो, ताकि छात्राओं को दी जाने वाली साइकिलों के पैसे आ सकें। अब वे सबको शराब न पीने की कसमें खिला रहे हैं।
हकीकत बना पटना दीघा रेल सह सड़क पुल

विद्युत प्रकाश मौर्य, वरिष्ठ पत्रकार :
देश का सबसे लंबा सड़क सह रेल पुल (RAIL CUM ROAD BRIDGE) अब हकीकत बन चुका है। इसके साथ ही बिहार निवासियों के सपनों को पँख लग गये हैं। अब उत्तर बिहार और दक्षिण बिहार के बीच करोड़ों लोगों का संपर्क सुलभ हो सकेगा।
जाने-अनजाने किसी का अपमान न करें

संजय सिन्हा, संपादक, आज तक :
मेरे पास एक खबर आयी थी कि बिहार के पूर्व मुख्यमंत्रियों - लालू यादव और उनकी पत्नी राबड़ी देवी के सुपुत्र तेज प्रताप जी पटना की सड़कों पर घोड़े पर चल रहे हैं। मैंने पूरा वीडियो देखा। उसमें तेज प्रताप जी ने, जो अब खुद बिहार में मंत्री हैं, ने कहा कि लोग अगर घोड़े पर चलना शुरू कर दें, तो ट्रैफिक जाम और प्रदूषण की समस्या से मुक्ति मिल जाएगी। लोगों के लिए कहीं आना-जाना भी आसान होगा।
सरकार की (दोगली) आत्मा

आलोक पुराणिक, व्यंग्यकार :
नितीश कुमार का चुनावी वादा था - बिहार में शराब बंद की जायेगी।
दलों में लोकतंत्र खत्म होने का नतीजा है वंशवाद

राजीव रंजन झा :
बिहार के चुनावी नतीजों और उसके बाद खास कर तेजस्वी यादव को बिहार का उपमुख्यमंत्री बनाये जाने के बाद एक बार फिर से वंशवाद पर बहस छिड़ गयी है। बिहार सरकार में तेजस्वी यादव को उपमुख्यमंत्री और तेज प्रताप यादव को कैबिनेट बनाये जाने पर लालू प्रसाद यादव की बेटी मीसा भारती ने जवाब दिया है कि जनता ने उन्हें चुन कर भेजा है। यह वही तर्क है, जो कभी सारे कांग्रेसी राहुल गांधी के लिए और उससे पहले राजीव गांधी और उससे भी पहले इंदिरा गांधी के लिए देते रहे हैं।
घेलुआ और 2019 के टोटके!

कमर वहीद नकवी , वरिष्ठ पत्रकार
राहुल और शौरी से प्रशान्त की मुलाकातें बताती हैं कि राजनीति काफी रोचक होती जा रही है! अरुण शौरी पिछले काफी समय से नरेन्द्र मोदी के मुखर आलोचक रहे हैं और समझा जाता है कि बिहार की हार के बाद जारी बीजेपी के बुजुर्ग नेताओं के बयान का मसौदा तैयार करने में उनकी बड़ी भूमिका थी।
शुभ नहीं हैं 2016 के संकेत!

कमर वहीद नकवी , वरिष्ठ पत्रकार
बिहार में सबकी साँस अटकी है! क्योंकि इस चुनाव पर बहुत कुछ अटका और टिका है! राजनीति से लेकर शेयर बाजार तक सबको बिहार से बोध की प्रतीक्षा है! किसी विधानसभा चुनाव से शेयर बाजार इतना चिन्तित होगा, कभी सोचा नहीं था। लेकिन वह इस बार वह बहुत चिन्तित है। इतना कि देश की तीन बड़ी ब्रोकरेज कम्पनियों ने खुद अपनी टीमें बिहार भेजीं! मीडिया की चुनावी रिपोर्टों पर भरोसा करने के बजाय खुद धूल-धक्कड़ खा कर भाँपने की कोशिश की कि जनता का मूड क्या है? क्यों भला?
बिहार चुनाव के नतीजे : संभावित संभावनाएँ

संदीप त्रिपाठी :
बिहार विधानसभा के लिए सभी चरणों के मतदान संपन्न हो गये हैं। मतदान बाद के सर्वेक्षण भी आ चुके हैं। जिस सर्वेक्षण में जिस गठबंधन को बढ़त दिख रही है। उस गठबंधन के समर्थक उसी सर्वेक्षण को सही मान रहे हैं। अब इंतजार है नतीजों का। राजनीति संभावनाओं का खेल है और इसे असंतुलन को साधने की कला कहा जाता है। इस मोड़ पर एक विषय बहुत मौजू है कि कौन जीतेगा तो क्या होगा और कौन हारेगा तो क्या होगा। यहां पहले गालिब का एक शेर, फिर संभावनाओं पर बात -



पद्मपति शर्मा, वरिष्ठ खेल पत्रकार :
अभिरंजन कुमार, पत्रकार :
विद्युत प्रकाश मौर्य, वरिष्ठ पत्रकार :
संजय सिन्हा, संपादक, आज तक :
आलोक पुराणिक, व्यंग्यकार :
राजीव रंजन झा :
कमर वहीद नकवी , वरिष्ठ पत्रकार
संदीप त्रिपाठी : 





