राजनीति छोड़ दें ईवीएम पर आरोप लगाने वाले

0
69

राजीव रंजन झा : 

जो लोग उत्तर प्रदेश के हाल के चुनावी नतीजों को ईवीएम में गड़बड़ी का कमाल मानते हैं, उन्हें राजनीति से संन्यास ले लेना चाहिए। दो कारण हैं –

1. जब भाजपा केंद्र और राज्य सरकार में नहीं होने पर भी 2014 में, और अभी 2017 में राज्य सरकार में नहीं होने पर भी ईवीएम में गड़बड़ी करा सकती है, फिर 2019 में तो विरोधियों के लिए कोई संभावना ही नहीं बचती है। तब तो वह केंद्र और राज्य दोनों जगह काबिज रहेगी।

2. अगर वे फिर से खुद अपने प्रचार के खरीदार बन बैठेंगे (जेटली का मुहावरा उत्तर प्रदेश में विकास के सपाई नारे पर), और मान लेंगे कि उनका जनाधार कायम है, गड़बड़ी केवल ईवीएम की है, तो जाहिर है कि वे वापस अपना खोया जनाधार पाने का कोई प्रयास नहीं करेंगे। ऐसे में 2019 तक उनका जनाधार और भी खिसक जायेगा।

(देश मंथन, 13 मार्च 2017)

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें