राहुल का भूकंप, मोदी का भूकंप, खेल नैरेटिव का

0
117

राजीव रंजन झा : 

जब राहुल गांधी भूकंप शब्द का इस्तेमाल एक राजनीतिक संदेश देने के लिए करते हैं, तो यह असंवेदनशील नहीं होता है।

इस पर न बुद्धिजीवी सवाल उठाते हैं, न मीडिया बवाल मचाता है, न किसी विपक्षी राजनीतिक दल को चुभता है। 

जब मोदी उसी टिप्पणी का जवाब देते हुए चुटकी लेते हैं, तो भूकंप शब्द का इस्तेमाल असंवेदनशील हो जाता है। 

यह नैरेटिव बनाने का खेल है। इस खेल में भाजपा बहुत पीछे है। जमीनी ताकत में बहुत छोटे होने के बावजूद वामपंथी इस खेल में बहुत आगे हैं। कांग्रेस इस खेल में वामपंथियों के कंधे पर सवार रहती है।

(देश मंथन, 03 फरवरी 2017)

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें