Tag: विद्युत प्रकाश मौर्य
सफेद बाघ से मुलाकात

विद्युत प्रकाश मौर्य, वरिष्ठ पत्रकार :
अरिगनार अन्ना जूलोजिकल पार्क जिसे चेन्नई में लोग वेंडालूर जू के नाम से भी जानते हैं। देश के सबसे पुराने और शानदार चिड़ियाघरों में शुमार है। चेन्नई में इस जू का भ्रमण करने के लिए हमने एक दिन नीयत रखा था। सो हम लोग तांब्रम रेलवे स्टेशन के बस स्टाप से लोकल बस में बैठने के थोड़ी देर बाद ही जू के प्रवेश द्वार पर थे। बड़ों का टिकट 30 रुपये बच्चों का 10 रुपये कैमरे का 30 रुपये अलग से। मोबाइल कैमरा, आईपैड, टैब आदि के लिए भी टिकट लेना जरूरी है। हैंडीकैम से सूट करना चाहते हैं तो 150 रुपये। जू सुबह 9 से 5 बजे तक खुला रहता है। मंगलवार को बंद। हर रोज दर्शकों की अच्छी खासी भीड़ होती है।
तमिलनाडु की ओर – वणक्कम चेन्नई

विद्युत प्रकाश मौर्य, वरिष्ठ पत्रकार :
अगर आपको देश के एक हिस्से से दूसरे हिस्से की लंबी यात्रा करनी हो तो रेल से बेहतर कुछ नहीं। एक के बाद दूसरे राज्य में प्रवेश करती रेल बदलता खानपान और बोली। यह रेल में ही दिखायी दे सकता है। पर दिल्ली से चेन्नई और हैदराबाद का सफर मैं कई बार रेल से कर चुका था। सो इस बार तीस घंटे रेल में गुजारने के बजाए तीन घंटे फ्लाइट में गुजारने का तय किया। इससे हमारे दो दिन की बचत भी होने वाली थी।
पुडुचेरी बॉटानिकल गार्डन और चर्च

विद्युत प्रकाश मौर्य, वरिष्ठ पत्रकार :
पुडुचेरी के दर्शनीय स्थलों में से एक है बॉटानिकल गार्डन। यह गार्डन नए बस स्टैंड और पुराने बस स्टैंड के बीच लाल बहादुर शास्त्री स्ट्रीट पर स्थित है। इसे पुराना बुसी रोड भी कहते हैं। कई लोग इस सड़क को बीच रोड भी कहते हैं।
पुडुचेरी शहर और संडे मार्केट

विद्युत प्रकाश मौर्य, वरिष्ठ पत्रकार :
नाम से पुडुचेरी ऐसा लगता है मानो यह दमन दीव जैसा कोई समुद्र तटीय राज्य होगा। है भी वैसा ही। पर पुडुचेरी शहर के मुख्य बाजार का चाक चिक्य किसी दिल्ली के करोल बाग मुंबई के हीरा पन्ना मार्केट से कम नहीं है। शहर का दिल जवाहर लाल नेहरू स्ट्रीट पर धड़कता है।
योग साधना का केंद्र – श्री अरविंदो आश्रम पुडुचेरी

विद्युत प्रकाश मौर्य, वरिष्ठ पत्रकार :
पुडुचेरी की पहचान अरविंदो आश्रम से भी है। यह आध्यात्मिक चेतना का बड़ा केंद्र है। श्री अरविंदो आश्रम 24 नवंबर 1926 को अरविंदो द्वारा स्थापित किया गया था। इस दिन को सिद्धि दिवस के तौर पर मनाया जाता है।
अदभुत, अनूठा – ऑरोविल इंटनेशनल सिटी

विद्युत प्रकाश मौर्य, वरिष्ठ पत्रकार :
ऑरोविल इंटरनेशनल सिटी को आमतौर पर लोग पुडुचेरी में कहते हैं पर यह पुडुचेरी के पास तमिलनाडु राज्य के विलुप्पुरम जिले में स्थित है। यह एक प्रायोगिक नगर है। इसकी स्थापना 1968 में मीरा रिचर्ड ने की थी। इसकी रूपरेखा वास्तुकार रोजर ऐंगर ने तैयार की थी।
इरूंबाई के महाकालेश्वर

विद्युत प्रकाश मौर्य, वरिष्ठ पत्रकार :
पुडुचेरी के पास इरुंबाई गाँव में शांत वातावरण में महादेव शिव का अदभुत मंदिर है। इसे तमिल लोग महाकालेश्वर के नाम से जानते हैं। इस शिव मंदिर को 2,000 साल से ज्यादा पुराना माना जाता है। मंदिर की कथा कई तमिल कविओं और संतों से जुड़ी हुई है।
पाँच मुख वाले बजरंगबली – पंचवटी आंजनेय मंदिर

विद्युत प्रकाश मौर्य, वरिष्ठ पत्रकार :
देश में हनुमान जी के कई अदभुत मंदिरों में से एक है पंचवटी हनुमान मंदिर। यह मंदिर पुडुचेरी से नौ किलोमीटर दूर पंजवडी गाँव में स्थित है। इस मंदिर में हनुमान जी की खड़ी प्रतिमा है जिसके पाँच मुख हैं। इसलिए इसे पंच मुखी हनुमान मंदिर या आंजनेय मंदिर भी कहते हैं।
हुसैन सागर झील में बुद्ध

विद्युत प्रकाश मौर्य, वरिष्ठ पत्रकार :
देश की सबसे बड़ी झील है हुसैन सागर, इस मायने में कि ये इंसान की बनवायी हुई है। प्राकृतिक नहीं है। इस झील के बीचों बीच खडे हैं विशाल गौतम बुद्ध। यह देश की सबसे बड़ी अखंड बुद्ध प्रतिमा है। इसकी स्थापना इस झील में एक दिसंबर 1992 को की गयी थी। इस 200 शिल्पियों ने गणपति सतपथी की अगुवाई में तकरीबन दो साल के समय में तैयार किया था।
ऋषि अगस्त्य की भूमि पुडुचेरी

विद्युत प्रकाश मौर्य, वरिष्ठ पत्रकार :
तमिलनाडु के पास नन्हा सा राज्य पुडुचेरी या पांडिचेरी महान ऋषि अगस्त्य की भूमि मानी जाती है। वही अगस्त्य मुनि जो समुद्र को पी गये थे। जिन्होंने संसार की श्रेष्ठ भाषा तमिल का आविष्कार किया। हालाँकि पुडुचेरी केंद्र शासित प्रदेश है पर यहाँ विधान सभा चुनाव कराये जाते हैं दिल्ली की तरह। पुडुचेरी का विस्तार कुल 479 वर्ग किलोमीटर में है। साल 2011 की जनगणना में पुडुचेरी की आबादी 12.48 लाख थी।



विद्युत प्रकाश मौर्य, वरिष्ठ पत्रकार :





