Tag: Mumbai
बुधवार पेठ – यहाँ सावित्री बाई फूले ने खोला था पहला बालिका विद्यालय

विद्युत प्रकाश मौर्य, वरिष्ठ पत्रकार :
अगर महाराष्ट्र का शहर मुंबई देश की आर्थिक राजधानी है तो पुणे महाराष्ट्र की सांस्कृतिक राजधानी। पुणे महाराष्ट्र का पुराना शहर है। इसे पुण्य नगरी भी कहा जाता है। पर पुणे शहर के दो हिस्से हैं। पुराना शहर और नया शहर। बात पुराने शहर की करें तो यह पेठ का शहर है।
अचानक ट्रेन हुई रद्द : कैसे पहुँचे दिल्ली

विद्युत प्रकाश मौर्य, वरिष्ठ पत्रकार :
आप मुंबई जैसे शहर में हों, और अचानक आपको आपकी ट्रेन रद्द होने की जानकारी मिले तो क्या गुजरेगी इसका अंदाजा लगाया जा सकता है। मुंबई से परिवार समेत वापसी का टिकट एक महीने पहले करवाया था। अमृतसर एक्सप्रेस जैसी ट्रेन जिसे डुप्लिकेट पंजाब कहा जाता है एसी 3 में वेटिंग मिला था जो खिसकते हुए आरएसी में आ गया था। पर वह 20 फरवरी की शाम थी, दिन भर बोरिवली नेशनल पार्क में घूमने के बाद शाम को हमलोग मुंबई के फैशन स्ट्रीट पर घूम रहे थे। थोड़ी शापिंग कर डाली थी, कुछ और करने के लिए मोलभाव में लगे थे। तभी मोबाइल पर एक आईआरसीटीसी का मैसेज आता है। पहले मुझे लगा कि आरएसी के कनफर्म होने का संदेश होगा। मैंने बेतकल्लुफी से लिया। पर सोचा एक बार संदेश पढ़ लेता हूँ।
मारिया साहब का प्रमोशन : इनाम या सजा?

संजय सिन्हा, संपादक, आज तक :
सर्दियों की उस रात मैं मामा के साथ हीटर के आगे बैठा था। सामने फोन रखा था, जो हर मिनट घनघनाता था।
इन बतछुरियों की काट ढूँढिए!

कमर वहीद नकवी, वरिष्ठ पत्रकार :
पाकिस्तान है कि मानता नहीं! मुँह में बात, बगल में छुरी! इधर बात, उधर छुरी! हम बतकही करते हैं, पाकिस्तान बतछुरी करता है! हर बार यही होता है. इस बार भी यही हुआ। वहाँ उफा में बात हुई। यहाँ बधाईबाजों ने महिमा गान शुरू किया। इधर अभी साझा बयान पर इतराने की अँगड़ाई उठी ही थी कि उधर जवाब में सीमा पार से बन्दूकों की आतिशबाजी चल पड़ी। कहीं कोई कोर-कसर बाकी न रह जाये, कहीं बातचीत का 'असली' नतीजा समझने में कोई गलतफहमी न रह जाये, इसलिए उधर से सशरीर कई आतंकवादी तोहफे भी फटाफट भेज दिये गये। पूरे सबूतों के साथ कि वे सारे के सारे पाकिस्तानी ही हैं। लो, कर लो बात!
एलीफैंटा में देखिए शिव की अनूठी मूर्ति

विद्युत प्रकाश मौर्य, वरिष्ठ पत्रकार :
मुम्बई के गेटवे ऑफ इन्डिया से करीब 12 किलोमीटर की दूरी पर स्थित एलीफैंटा की गुफाएँ दुनिया भर में प्रसिद्ध हैं।
छत्रपति शिवाजी टर्मिनस : विश्व विरासत का रेलवे स्टेशन

विद्युत प्रकाश मौर्य, वरिष्ठ पत्रकार :
छत्रपति शिवाजी टर्मिनस नया नाम है। पुराना नाम था विक्टोरिया टर्मिनस। देश के अति व्यस्त रेलवे स्टेशनों में एक। आधा हिस्सा लंबी दूरी के ट्रेनों के लिए तो आधा हिस्सा लोकल ट्रेनों के लिए समर्पित है।
स्नान करने लायक नहीं रहा गोदावरी का जल

विद्युत प्रकाश मौर्य, वरिष्ठ पत्रकार :
नांदेड की दूसरी सुबह। मैं और अनादि टहलने निकलते हैं। चलते - चलते जा पहुँचते हैं गोदावरी तट पर। पर यहाँ गोदावरी नदी के जल को देख कर निराशा होती है।
कब होगी आमची दिल्ली

संजय सिन्हा, संपादक, आजतक :
दिल्ली में तो सुबह-सुबह नींद खुल ही जाती है, लेकिन मुंबई आकर मैं चाहता हूँ कि कुछ देर और होटल के बिस्तर में दुबका रहूँ। फिर तो जब सुबह होगी तो हो ही जायेगी।
‘पीके’ में भी दर्शकों की हजामत बनायेंगे आमिर

शिव ओम गुप्ता :
वैसे तो आमिर खान ने गजनी के प्रचार के लिए लोगों के बाल काटे थे, मगर उनकी आज रिलीज हुई फिल्म 'पीके' के टिकट के दाम दर्शकों की हजामत बना रहे हैं। खान तिकड़ी की फिल्में जब थिएटर में रिलीज होती हैं, तो टिकट दरें अमूमन बढ़ ही जाती हैं। इसलिए अगर आप 'पीके' देखने का मन बना रहे हैं तो अपनी जेब ज्यादा ढीली करने के लिए तैयार रहें।
देश में पहली ट्राम सेवा मुंबई में

विद्युत प्रकाश :
देश की पहली ट्राम मुंबई में 1873 में परेल से कोलाबा के बीच चली थी। इस ट्राम को 6 से 8 घोड़े खींचा करते थे। मुंबई में ट्राम सेवा को खींचने के लिए 900 घोड़े अस्तबल में बहाल किए गये थे। बाद में ट्राम सेवा महाराष्ट्र के नासिक शहर में भी शुरू की गयी थी लेकिन ये 1933 में बंद कर दी गयी।