रोमांटिक है जयपुर का जल महल

0
488

विद्युत प्रकाश मौर्य, वरिष्ठ पत्रकार :

जल महल राजस्थान की राजधानी जयपुर के मानसागर झील के मध्यप स्थित प्रसिद्ध ऐतिहासिक महल है। जयपुर से आमेर की तरफ जाते हुए दाहिनी तरफ जल महल दिखायी देता है। राजा इस महल को अपनी रानी के साथ अपना खास वक्त  बिताने के लिए इस्तेेमाल करते थे।

वे इसका प्रयोग राजसी उत्सवों पर भी करते थे। जल महल 300 एकड़ में फैला हुआ है। इसके सरोवर के पानी की गहराई 4.5 मीटर तक है।

तपते रेगिस्तान के बीच बसे इस महल में गरमी बिल्कुल नहीं लगती। क्योंरकि इसके कई तल पानी के अन्दर बनाए गये हैं। जल महल कुछ पाँच मन्जिलों का है, इसकी चार मन्जिलें पानी के अन्दर डूबी रहती हैं। इस महल से पहाड़ और झील का खूबसूरत नजारा भी दिखायी देता है। चांदनी रात में झील के पानी में इस महल का नजारा बेहद आकर्षक होता है। तो है ना निहायत रोमांटिक महल। जल महल का निर्माण मानसागर झील के मध्या में कराया गया है। यह एक मीठे पानी की झील है। इस महल का निर्माण महाराजा सवाई प्रताप सिंह ने अश्वमेध यज्ञ के बाद अपनी रानियों और पन्डित के साथ स्नापन के लिए करवाया था। इस महल के निर्माण से पहले जयसिंह ने जयपुर की जलापूर्ति हेतु गर्भावती नदी पर बांध बनवाकर मानसागर झील का निर्माण करवाया। इसका निर्माण 1799 में हुआ था। इसके निर्माण के लिए राजपूत शैली से तैयार की गयी नौकाओं की मदद ली गयी थी।

अरावली पहाडिय़ों के गर्भ में स्थित यह महल झील के बीचों-बीच होने के कारण ‘आई बॉल’ भी कहा जाता है। इसे ‘रोमांटिक महल’ के नाम से भी जाना जाता था।  महाराजा जयसिंह द्वारा निर्मित यह महल मध्य कालीन महलों की तरह मेहराबों, बुर्जो, छतरियों और सीढ़ीदार जीनों से युक्त  दुमन्जिला और वर्गाकार रूप में निर्मित भवन है। जल महल को अब पक्षी अभ्याररण के रूप में भी विकसित किया जा रहा है। यहाँ की नर्सरी में एक लाख से अधिक वृक्ष लगे हैं, जहाँ राजस्थान के सबसे ऊँचे पेड़ पाये जाते हैं। 

कैसे पहुँचे  

जल महल की दूरी जयपुर शहर से आमेर मार्ग पर 6 किलोमीटर है। जयपुर घूमाने वाली टूरिस्ट बसें आमेर जाते वक्त जल महल के सामने रुकती हैं। हालाँकि जल महल के अंदर जाने के लिए सैलानियों के लिए अनुमति नहीं है। इसे आप सड़क से ही निहार सकते हैं। यह स्थल सुबह या शाम को टहलने वालों के लिए आदर्श है। यहाँ अक्तूबर से मार्च के मध्य जाएँ तो बेहतर होगा। 

(देश मंथन 09 जून 2015)

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें