Wednesday, March 18, 2026
होम सबरंग

सबरंग

अभिलाषा

प्रेमचंद :

कल पड़ोस में बड़ी हलचल मची। एक पानवाला अपनी स्त्री को मार रहा था। वह बेचारी बैठी रो रही थी, पर उस निर्दयी को उस पर लेशमात्र भी दया न आती थी। आखिर स्त्री को भी क्रोध आ गया। उसने खड़े होकर कहा, बस, अब मारोगे, तो ठीक न होगा। आज से मेरा तुझसे कोई संबंध नहीं। मैं भीख माँगूँगी, पर तेरे घर न आऊँगी। यह कहकर उसने अपनी एक पुरानी साड़ी उठाई और घर से निकल पड़ी। पुरुष काठ के उल्लू की तरह खड़ा देखता रहा।

अच्छाई ढूंढें, जिन्दगी आसान हो जायेगी

संजय सिन्हा, संपादक, आजतक :

मेरे पिताजी की आदत भी अजीब थी।
खाना खाने बैठते तो एक निवाला तोड़ कर थाली के चारों ओर घूमाते और फिर उसे किनारे रख कर थाली को प्रणाम करते और खाना खाना शुरू करते।
मैं उन्हें ऐसा करते हुए देखता और सोचता कि पिताजी ऐसा क्यों करते हैं?

राजघाट में सो रहा है दुनिया का सबसे बड़ा फकीर

विद्युत प्रकाश मौर्य, वरिष्ठ पत्रकार :

नाम राजघाट है पर यहाँ सो रहा है सदी का सबसे बड़ा फकीर। एक ऐसा फकीर जिसे नमन करने दुनिया भर के लोग आते हैं। शायद पूरी दुनिया में बापू ऐसे पहले आजादी की लड़ाई के अगुवा रहे होंगे जिन्होंने आजादी मिल जाने के बाद कोई सत्ता नहीं ग्रहण की। सरकार में कोई पद नहीं लिया। महलों में रहने नहीं गए।

दारोगाजी

प्रेमचंद :

कल शाम को एक जरूरत से तांगे पर बैठा हुआ जा रहा था कि रास्ते में एक और महाशय तांगे पर आ बैठे। तांगेवाला उन्हें बैठाना तो न चाहता था, पर इनकार भी न कर सकता था। पुलिस के आदमी से झगड़ा कौनमोल ले। यह साहब किसी थाने के दारोगा थे। एक मुकदमे की पैरवी करने सदर आये थे ! मेरी आदत है कि पुलिसवालों से बहुत कम बोलता हूँ। सच पूछिए, तो मुझे उनकी सूरत से नफरत है।

नंदूजी का मूंगदाल का गोलगप्पा

विद्युत प्रकाश मौर्य, वरिष्ठ पत्रकार :

गोलगप्पा, पानी पुरी, फोकचा, घुपचुप। अगल-अलग देश के हिस्सों में अलग नाम से जाना जाता है। वैसे तो गोलगप्पा बचपन से ही आप फुटपाथ पर गोलगप्पे वाले स्टाल पर खाते आये होंगे।

मेहनत से शहद बनाया तो खुद खायें

संजय सिन्हा, संपादक, आजतक :

ओह! आपको बताना ही भूल गया कि मैं अपने नये मकान में शिफ्ट कर गया हूँ। दो महीने की लंबी कवायद के बाद आखिर मैं पिछले हफ्ते अपने नये मकान में चला आया और यहाँ आते ही दो पार्टियाँ भी कर चुका हूँ।

दूर दूर तक हैं बालाजी की इमरती के दीवाने

विद्युत प्रकाश मौर्य, वरिष्ठ पत्रकार :

ये इमरती कुछ खास है। 20 साल से तो मैं इसका स्वाद ले रहा हूँ। पूर्वी  दिल्ली के लक्ष्मीनगर इलाके में विजय चौक से ठीक पहले है बालाजी इमरती वाले की दुकान। बालाजी की खासियत है मिठाइयाँ थोड़ी महँगी हों पर गुणवत्ता से कोई समझौता नहीं। अगर आप इमरती खाने के शौकीन हैं तो एक बार बाला जी की इमरती खा लेंगे तो स्वाद के मुरीद जरूर हो जाएंगे।

मन के विश्वास को जिन्दा करें, आपका हर काम बनेगा

संजय सिन्हा, संपादक, आजतक :

एक महिला ने मुझे बिलखते हुए फोन किया कि उसकी जिन्दगी में कुछ भी अच्छा नहीं हो रहा, क्या मैं उसे अपने चैनल पर भविष्य बताने वाले पंडित का नंबर दे सकता हूँ?

डिमॉन्सट्रेशन

प्रेमचंद :

महाशय गुरुप्रसादजी रसिक जीव हैं, गाने-बजाने का शौक है, खाने-खिलाने का शौक है और सैर-तमाशे का शौक है; पर उसी मात्र में द्रव्योपार्जन का शौक नहीं है। यों वह किसी के मुँहताज नहीं हैं, भले आदमियों की तरह हैं और हैं भी भले आदमी; मगर किसी काम में चिमट नहीं सकते। गुड़ होकर भी उनमें लस नहीं है। वह कोई ऐसा काम उठाना चाहते हैं, जिसमें चटपट कारूँ का खजाना मिल जाय और हमेशा के लिए बेफिक्र हो जायँ। बैंक से छमाही सूद चला आये, खायें और

ढपोरसंख

प्रेमचंद :

मुरादाबाद में मेरे एक पुराने मित्र हैं, जिन्हें दिल में तो मैं एक रत्न समझता हूँ पर पुकारता हूँ ढपोरसंख कहकर और वह बुरा भी नहीं मानते। ईश्वर ने उन्हें जितना ह्रदय दिया है, उसकी आधी बुद्धि दी होती, तो आज वह कुछ और होते ! उन्हें हमेशा तंगहस्त ही देखा; मगर किसी के सामने कभी हाथ फैलाते नहीं देखा।

अंबाला रेलवे स्टेशन के बाहर नैरोगेज का स्टीम लोकमोटिव

 

 

 

विद्युत प्रकाश मौर्य, वरिष्ठ पत्रकार :

दिल्ली से पंजाब और जम्मू की तरफ जाने के रास्ते पर बड़ा रेलवे स्टेशन आता है अंबाला। अंबाला शहर में दो रेलवे स्टेशन हैं। अंबाला कैंट और अंबाला सिटी। पर अंबाला कैंट बडा रेलवे स्टेशन है और सिटी छोटा। अंबाला कैंट के सामने ही अंबाला क मुख्य बस स्टैंड भी है। इसलिए आपको बस से ट्रेन या फिर ट्रेन से बस लेने के लिए ज्यादा नहीं चलना पड़ता।

कौन माने, कौन नहीं माने

आलोक पुराणिक, व्यंग्यकार  :

वैधानिक चेतावनी-यह व्यंग्य नहीं है, हालांकि यह व्यंग्य पर ही है।
मैं अपने से ज्यादा युवा व्यंग्यकार से बात कर रहा था, बात यूँ चली-
जी वो तो मुझे व्यंग्यकार नहीं मानते।

- Advertisment -

Most Read

तलवों में हो रहे दर्द से हैं परेशान? इस धातु से मालिश करने से मिलेगा आराम

अगर शरीर में कमजोरी हो या फिर ज्यादा शारीरिक मेहनत की हो, तो पैरों में तेज दर्द सामान्य बात है। ऐसे में तलवों में...

नारियल तेल में मिला कर लगायें दो चीजें, थम जायेगा बालों का गिरना

बालों के झड़ने की समस्या से अधिकांश लोग परेशान रहते हैं। कई लोगों के बाल कम उम्र में ही गिरने शुरू हो जाते हैं,...

कहीं आप तो गलत तरीके से नहीं खाते हैं भींगे बादाम?

बादाम का सेवन सेहत के लिए काफी फायदेमंद होता है। लगभग हर घर में बादाम का सेवन करने वाले मिल जायेंगे। यह मांसपेशियाँ (Muscles)...

इन गलतियों की वजह से बढ़ सकता है यूरिक एसिड (Uric Acid), रखें इन बातों का ध्यान

आजकल किसी भी आयु वर्ग के लोगों का यूरिक एसिड बढ़ सकता है। इसकी वजह से जोड़ों में दर्द होने लगता है। साथ ही...