महाराष्ट्र का शहर जहाँ कोई मराठी नहीं बोलता

विद्युत प्रकाश मौर्य, वरिष्ठ पत्रकार :
महाराष्ट्र का एक ऐसा शहर जो मराठी नहीं बोलता। शहर के सारे साइन बोर्ड हिंदी में दिखायी देते हैं। यह 100% सच है। थोड़ा दिमाग दौड़ाइए। हम पहुँच गये हैं राइस सिटी के नाम से मशहूर गोंदिया में। गोंदिया विदर्भ क्षेत्र का जिला मुख्यालय है। एक बड़ा व्यापारिक शहर है। पर शहर की सीमा मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ के काफी करीब है। गोंदिया से मध्य प्रदेश की सीमा 22 किलोमीटर और छत्तीसगढ़ की सीमा 46 किलोमीटर है। दोनों राज्यों के लोग यहाँ बड़ी संख्या में व्यापार करने आते हैं।
यादों की लहरें

संजय सिन्हा, संपादक, आज तक :
मुझे बचपन में तैरना नहीं आता था, लेकिन अमेरिका में जब मैं अपने बेटे को स्वीमिंग क्लास के लिए ले जाने लगा, तो मैंने उसके कोच की बातें सुन कर तैरने की कोशिश की और यकीन मानिए, पहले दिन ही मैं स्वीमिंग पूल में तैरने लगा।
आगरा का लालकिला – कभी था बादलगढ़

विद्युत प्रकाश मौर्य, वरिष्ठ पत्रकार :
दिल्ली का लालकिला तो देश भर में प्रसिद्ध है पर एक लाल किला आगरा में भी है। लाल किला क्यों.. क्योंकि यह लाल पत्थरों से बना है। अगर आकार की बात करें तो आगरा का लालकिला दिल्ली से भी विशाल है। यह 1983 से ही यूनेस्को की विश्वदाय स्मारकों की सूची में शामिल है। पर ताजमहल देखने आने वाले सैलानी कम ही आगरा के किले में पहुँचते हैं। इसे किला ए अकबरी के नाम से भी जानते हैं।
तेलंगाना के जंगलों से होकर दूरंतो से दिल्ली…

विद्युत प्रकाश मौर्य, वरिष्ठ पत्रकार :
हैदराबाद से दिल्ली का सफर न जाने कितनी बार किया है। पर खास तौर पर हैदराबाद शहर से ट्रेन के बाहर निकलने के बाद महाराष्ट्र में प्रवेश करने तक के कुछ घंटे निहायत सुहाने लगते हैं। क्योंकि इस दौरान ट्रेन तेलंगाना राज्य के कई जिलों से होकर गुजरती है। आबादी कम नजर आती हैं। मस्ती में बातें करते जंगल ज्यादा नजर आते हैं।
प्रेम एक विश्वास और भरोसा है
संजय सिन्हा, संपादक, आज तक :
मेरी समझ में आज तक ये बात नहीं आयी कि क्यों मेरी कुछ पोस्ट को तीन हजार लाइक मिलते हैं, और कुछ पोस्ट को सिर्फ पाँच सौ लाइक।
कराची बेकरी : अंडा रहित बिस्कुट का स्वाद

विद्युत प्रकाश मौर्य, वरिष्ठ पत्रकार :
हैदराबाद के एबिड्स चौराहे पर आते जाते कराची बेकरी का विशाल बोर्ड नजर आता है। यह शहर की बहुत ही पुरानी और प्रसिद्ध बेकरी है। पुरानी विरासत के साथ अब यह बेकरी अपना विस्तार कर रही है। अब कंपनी ने दिलसुख नगर रोड पर अपनी ब्रांच खोली है। यही नहीं कराची बेकरी ने बनजारा हिल्स, चिकडपल्ली, नामपल्ली, हाईटेक सिटी, खारखाना (सिकंदराबाद) आदि में भी अपनी शाखाएँ खोल ली हैं।
यदाद्रि के बाला जी – श्रीलक्ष्मी नरसिम्हा स्वामी

विद्युत प्रकाश मौर्य, वरिष्ठ पत्रकार :
आंध्र प्रदेश के विभाजन के बाद 2014 में तेलंगाना नया राज्य बना। पर देश का सबसे बड़ा और प्रसिद्ध तिरूपति बाला जी का मंदिर अब आंध्र प्रदेश में रह गया। तब तेलंगाना सरकार ने हैदराबाद से 62 किलोमीटर दूरी पर स्थित यदाद्रि के विष्णु मंदिर को भव्य रूप प्रदान करने का संकल्प लिया है। मंदिर का नाम श्री लक्ष्मी नरसिम्हा स्वामी वारी देवस्थानम है। मंदिर का पुराना नाम यादगिरी गट्टा था पर अब इसे छोटे नाम यदाद्रि के नाम से जाना जाता है। यहाँ विष्णु का मंदिर पहाड़ियों पर स्थित है। खास तौर पर रात में मंदिर क्षेत्र की खूबसूरती देखते ही बनती है।
आधुनिकता में अकेलापन

संजय सिन्हा, संपादक, आज तक :
कल शाम मैं सिंगापुर के एक रेस्त्रां में बैठा था।
मेरा मन पिज्जा खाने का था। आर्किड रोड पर हल्की बारिश के बीच मैंने उस इटालियन रेस्त्राँ में बैठ कर पिज्जा का ऑर्डर किया। मेरे ठीक बगल वाली मेज पर एक दंपति बैठे थे। उन्होंने भी पिज्जा ऑर्डर किया था। मैं मन ही मन सोच रहा था कि यहाँ के लोग कितने खुश रहते हैं। पति-पत्नी या दोस्त शाम को साथ घूमने निकलते हैं, साथ बैठते हैं, डिनर करते हैं।
चाहत में शिद्दत हो तो कुछ भी असंभव नहीं

संजय सिन्हा, संपादक, आज तक :
मेरा नाम एंजो फेरारी नहीं है। मेरा नाम संजय सिन्हा है।
पर एंजो फेरारी की माँ भी एंजो को वैसे ही कहानियाँ सुनाया करती थीं, जैसे मेरी माँ मुझे सुनाया करती थी।
बन-मस्का और ईरानी चाय का लुत्फ

विद्युत प्रकाश मौर्य, वरिष्ठ पत्रकार :
अपने देश भारत के कुछ शहरों में आप ईरानी चाय का लुत्फ ले सकते है। खास तौर पर तेलंगाना के हैदराबाद, तमिलनाडु के मदुरै, चेन्नई, मामल्लापुरम और रामेश्वरम जैसे शहरों में आपको ईरानी चाय के स्टाल देखने को मिल जाते हैं।
वादे इसीलिए करते हैं ताकि उन्हें पूरा कर सकें

संजय सिन्हा, संपादक, आजतक :
मेरे दफ्तर में कल एक लड़की मेरे पास आयी और उसने मुझसे पूछा कि आप किसी की शादी में शामिल होने पटना गये थे?
“हाँ, मैं अपनी एक दोस्त के बेटे की शादी में शामिल होने पटना गया था।”
हैदराबाद का बिरला मंदिर

विद्युत प्रकाश मौर्य, वरिष्ठ पत्रकार :
हैदराबाद शहर के बीचों बीच स्थित है संगमरमर से बना विशाल वेंकटेश्वर मंदिर जिसे लोग बिरला मंदिर के नाम से भी जानते हैं। हैदराबाद के स्थानीय लोगों के बीच ये मंदिर आस्था का केंद्र है। देश भर में कई प्रमुख शहरों में बिरला परिवार द्वारा बनवाए गये मंदिर हैं जिन्हें लोग बिरला मंदिर के नाम से जानते हैं।



विद्युत प्रकाश मौर्य, वरिष्ठ पत्रकार :
संजय सिन्हा, संपादक, आज तक :





