Wednesday, March 18, 2026
होम सबरंग

सबरंग

माथेरन में कोई डीजल वाहन नहीं चलता

विद्युत प्रकाश मौर्य, वरिष्ठ पत्रकार :

नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल ने 8 अप्रैल 2015 को राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में 10 साल से ज्यादा पुराने डीजल वाहनों पर प्रतिबंध लगाने का आदेश दिया है।

थ्रिल जिंदगी में तलाश करें, मौत में नहीं

संजय सिन्हा, संपादक, आजतक : 

 “कुछ हिल रहा है। लग रहा है चक्कर आ रहा है। अरे ये देखो ऊपर लटका पंखा भी हिल रहा है। हाँ, हाँ दीवार पर टंगी फोटो भी हिल रही है। भागो, भूकम्प आया है।” हमारे देश में भूकम्प का इतना अनुभव सबके पास है। उसके बाद शुरू होता है टीवी पर खबरों का खेल। पानी की हिलती हुई बोतल, हिलता हुआ पंखा, भागते हुए लोगों को दिखाने की होड़ मच जाती है। कुछ देर में हमारे पास भूकम्प से जुड़ी तस्वीरें आने लगती हैं और हम दिखाने लगते हैं, गिरी हुई इमारतें, उसमें फंसे हुए लोग, मलबों में दबे हुए लोग, चीख-पुकार, करुण-क्रंदन। 

कल नेपाल और भारत में भूकम्प से धरती हिली। वही सब हुआ, जिसे मैंने बयाँ किया है।

पंद्रह साल पहले गुजरात में ऐसा ही भूकम्प आया था। तब मैं जी न्यूज में रिपोर्टर था।

शिव का बारहवाँ ज्योतिर्लिंग घुश्मेश्वर

विद्युत प्रकाश मौर्य, वरिष्ठ पत्रकार :

महाराष्ट्र में औरंगाबाद के समीप ही प्रसिद्ध घृष्णेश्वर मंदिर है जो 12 ज्योतिर्लिगों में से एक है। शिव के ज्योर्तिलिंगों की सूची में ये 12वाँ और आखिरी है।

गरीब रथ की गरीब गाथा

संजय कुमार सिंह, संस्थापक, अनुवाद कम्युनिकेशन :

बहुत दिनों बाद एक शादी में शामिल होने के लिए दिल्ली से भागलुपर जाना तय हुआ तो रिजर्वेशन कराते हुए मैंने पाया कि यात्रा पूरी करने में सबसे कम समय गरीब रथ लगाती है।

रिश्तों को बचाने की जिम्मेदारी हमारी

संजय सिन्हा, संपादक, आजतक : 

बहुत साल पहले गाँव के मुकुंद चाचा की शादी में गया था। पूरा गाँव नाच रहा था। पूरा गाँव क्या, मैं भी नाच रहा था।

पूरा गाँव सज-धज कर बाराती बन कर उस गाँव से दूसरे गाँव गया था। दूसरे गाँव वालों ने बारातियों का स्वागत नमकीन भुजिया और नींबू के शर्बत से किया था।

राजगीर में गुरुद्वारा शीतल कुंड में पहले गुरु की स्मृतियाँ हैं

विद्युत प्रकाश मौर्य, वरिष्ठ पत्रकार :

राजगीर अपने ऐतिहासिक कारणों से प्रसिद्ध है। पर बहुत कम लोगों को ही जानकारी होगी कि राजगीर में सिखों के पहले गुरु गुरुनानक जी ने प्रवास किया था। यहाँ उनकी स्मृति में एक गुरुद्वारा भी है। पहले गुरु ने इस ऐतिहासिक स्थल पर 1506 ई. विक्रम संवत में प्रवास कर इस जगह को धार्मिक दृष्टिकोण से काफी महत्वपूर्ण बना दिया।

बेटे ने माँ की याद में बनवाया मकबरा

विद्युत प्रकाश मौर्य, वरिष्ठ पत्रकार :

औरंगाबाद शहर की पहचान बीबी का मकबरा। पर यहाँ हरियाली कुछ ज्यादा है।

सत्संग के दुष्परिणाम

आलोक पुराणिक, व्यंग्यकार :

सु-कंपनी नामक सज्जन ने गुरु-घंटाल अकादमी की मासिक समस्या-सुलझाओ गोष्ठी में अपनी समस्या यूँ रखी-मेरा नाम सु-कंपनी है, मैंने हमेशा सज्जनता आचरण किया है। शास्त्रोक्त सूत्रों के मुताबिक मैंने हमेशा उन्हे ही मित्र बनाया, जिनकी सज्जनता को लेकर मुझे कभी कोई शक ना रहा।

सही नीयत और संपूर्ण भरोसे से होता है काम सफल

संजय सिन्हा, संपादक, आजतक : 

दो दिन बाद मेरी शादी होनी थी। 

मैंने किसी से पूछा नहीं था, खुद ही तय कर लिया था कि शादी 20 अप्रैल को होगी। कैसे होगी, कौन कराएगा, होगी कि नहीं होगी, ये मेरे सोचने की ही बात थी, लेकिन मैं सोच नहीं रहा था।

बावन दरवाजों वाला शहर

विद्युत प्रकाश मौर्य, वरिष्ठ पत्रकार :

तपोवन एक्सप्रेस दोपहर ढाई बजे औरंगाबाद रेलवे स्टेशन पर दस्तक दे देती है। रेलवे स्टेशन की बाहरी साज सज्जा देखकर ही लग जाता है कि हम किसी ऐतिहासिक शहर में आ गये हैं। रेलवे स्टेशन से आधे किलोमीटर की दूरी पर बंसीलाल नगर में हमारा होटल है श्री माया।

सब कुछ हार जाओ, पर भरोसा नहीं हारना चाहिए

संजय सिन्हा, संपादक, आजतक : 

रावण हंस रहा था। खुशी के मारे उछल-उछल कर हंस रहा था।

"सीता, तुम्हें बहुत घमंड था न अपने राम पर। तुम इतराती थी न अपने देवर लक्ष्मण की शक्ति पर! जाओ खुद अपनी आँखों से देखो। देखो कैसे तुम्हारे पति राम और तुम्हारे देवर लक्ष्मण, दोनों हमारे पुत्र इंद्रजीत के हाथों मारे गये। हमारे पुत्र ने उन्हें सर्पबाणों से भेद दिया है।

स्नान करने लायक नहीं रहा गोदावरी का जल

विद्युत प्रकाश मौर्य, वरिष्ठ पत्रकार :

नांदेड की दूसरी सुबह। मैं और अनादि टहलने निकलते हैं। चलते - चलते जा पहुँचते हैं गोदावरी तट पर। पर यहाँ गोदावरी नदी के जल को देख कर निराशा होती है।

- Advertisment -

Most Read

तलवों में हो रहे दर्द से हैं परेशान? इस धातु से मालिश करने से मिलेगा आराम

अगर शरीर में कमजोरी हो या फिर ज्यादा शारीरिक मेहनत की हो, तो पैरों में तेज दर्द सामान्य बात है। ऐसे में तलवों में...

नारियल तेल में मिला कर लगायें दो चीजें, थम जायेगा बालों का गिरना

बालों के झड़ने की समस्या से अधिकांश लोग परेशान रहते हैं। कई लोगों के बाल कम उम्र में ही गिरने शुरू हो जाते हैं,...

कहीं आप तो गलत तरीके से नहीं खाते हैं भींगे बादाम?

बादाम का सेवन सेहत के लिए काफी फायदेमंद होता है। लगभग हर घर में बादाम का सेवन करने वाले मिल जायेंगे। यह मांसपेशियाँ (Muscles)...

इन गलतियों की वजह से बढ़ सकता है यूरिक एसिड (Uric Acid), रखें इन बातों का ध्यान

आजकल किसी भी आयु वर्ग के लोगों का यूरिक एसिड बढ़ सकता है। इसकी वजह से जोड़ों में दर्द होने लगता है। साथ ही...