देश मंथन डेस्क
बीमारी को पहचान लेना ही आधा इलाज है

संजय सिन्हा, संपादक, आजतक
उफक एक लड़की का नाम है। वो पढ़ना चाहती थी। तरक्की करना चाहती थी। पर उसकी शादी हो गयी। शादी के बाद पति भी उसे पढ़ाना चाहता था, पर सास ऐसा नहीं चाहती थी। सास ने षडयंत्र करना शुरू किया। बेटे के कान भरने लगी कि तुम्हारी बीवी पागल है। उसे इलाज की जरूरत है। घर में ऐसी परिस्थितियाँ पैदा करने लगी, जिससे धीरे-धीरे उफक और उसके शौहर के बीच कटुता पैदा होने लगी। और आखिर में उसके शौहर को लगने लगा कि उफक सचमुच पागल है। उसने उफक को छोड़ दिया, दूसरी लड़की से शादी कर ली।
‘भक्त’, ‘अभक्त’ और कन्हैया!

क़मर वहीद नक़वी, वरिष्ठ पत्रकार :
'भक्त' और 'अभक्त' में देश विभक्त है! और तप्त है! इक्कीस महीनों से इक्कीसवीं सदी के इस महाभारत का चक्रव्यूह रचा जा रहा था। अब जा कर युद्ध का बिगुल बजा। लेकिन चक्रव्यूह में इस बार अभिमन्यु नहीं, कन्हैया है। तब दरवाजे सात थे, इस बार कितने हैं, कोई नहीं जानता! लेकिन युद्ध तो है, और युद्ध शुरू भी हो चुका है। यह घोषणा तो खुद संघ की तरफ से कर दी गयी है। संघ के सरकार्यवाह सुरेश भैयाजी जोशी का साफ-साफ कहना है कि देश में आज सुर और असुर की लड़ाई है।
प्राचीन गौड़ मालदा शहर – कभी था ‘लक्ष्मणावती’

विद्युत प्रकाश मौर्य, वरिष्ठ पत्रकार :
बंगाल का पुराना शहर गौड़ कभी बंगाल की राजधानी रहा है। गौड़ प्राचीन काल में 'लक्ष्मणावती' मध्यकाल में 'लखनौती'के नाम से जाना जाता था। किसी समय यह संस्कृत भाषा और हिंदू राजसत्ता का बड़ा केंद्र था। गौड़ का सबंध गीत गोविंद के रचयिता जयदेव के अलावा व्याकारणाचार्य हलयुद्ध से रहा है।
खाइए पाटी सपाटा इसमें भरी है खीर

विद्युत प्रकाश मौर्य, वरिष्ठ पत्रकार :
आपने बंगाली मिठाइयों के बारे में तो खूब सुना होगा। पर यह संदेश या रसगुल्ले से कुछ अलग है। बंगाल से बाहर इसके बारे में लोग कम ही जानते हैं। बाहर से देखने में मसाला डोसा जैसा। यूँ कहें कि मिनी डोसा की तरह, पर यह कुछ अलग है। यह लोकप्रिय बंगाली मीठा व्यंजन है। इसे कहते हैं पाटी सपाटा। शाम के नास्ते में गौर बांग्ला यूनीवर्सिटी में जब पाटी सपाटा खाने को मिला तो कौतूहल हुआ। खाया तो काफी सुस्वादु लगा। तब एक और माँग कर खाया।
हम जो देते हैं, वही पाते हैं

संजय सिन्हा, संपादक, आज तक :
इंदिरा गाँधी कहा करती थीं, “बातें कम, काम ज्यादा।” मैं तब उनके इस कहे का मतलब नहीं समझ पाता था। पर एक दिन पिताजी ने मुझे समझाया कि जो लोग ज्यादा बातें करते हैं, वो काम कम करते हैं। आदमी को काम अधिक करना चाहिए। इससे आदमी का, देश का, समाज का और दुनिया का विकास होता है। मेरी समझ राजनीतिक तो थी नहीं, इसलिए मैंने पिताजी से पूछ लिया था कि आखिर इंदिरा गाँधी को ऐसा कहने की जरूरत ही क्यों आ पड़ी? अगर यह सही है कि काम करने से आदमी का विकास होता है, तो ये बातें किताब में लिखी होनी चाहिए थी। मेरे स्कूल के मास्टर साहब को बतानी चाहिए थी।
पूर्वोत्तर जाने वाली ट्रेनों की सुध लें रेलमंत्री जी..

विद्युत प्रकाश मौर्य, वरिष्ठ पत्रकार :
रेलवे में यात्री सुविधाओं में सुधार और स्टेशनों को चमकाने की खूब बात की जाती है। पर इसका असर देश की राजधानी दिल्ली से पूर्वोत्तर की ओर जाने वाली ट्रेनों में बिल्कुल नहीं दिखायी देता। लालगढ़ से ढिब्रूगढ़ तक जाने वाली अवध आसाम एक्सप्रेस, आनंद विहार से गुवाहाटी जाने वाली नार्थ इस्ट एक्स, दिल्ली से ढिब्रूगढ़ जाने वाली ब्रह्मपुत्र मेल, न्यू अलीपुर दुआर तक जाने वाली महानंदा एक्सप्रेस ये सभी दैनिक ट्रेनें उपेक्षा का शिकार हैं। किसी में एलएचबी कोच नहीं लगे। मोबाइल चार्जर दिखायी नहीं देते। ब्रह्मपुत्र मेल के टायलेट में तो जाले लगे दिखायी दिए। मानो कोच की सफाई महीनों से नहीं हुई हो। हालाँकि ये सारी ट्रेनें भारतीय रेल को राजस्व तो खूब देती हैं पर इनसे सौतेला व्यवहार क्यों। यह सवाल इन ट्रेनों में सफर करने वाले बार-बार पूछते हैं।
सिगरेट और शराब छोड़ अमीर बनें

संजय सिन्हा, संपादक, आजतक
दो दिन पहले मैंने एक तस्वीर यहाँ फेसबुक पर डाली थी, जिसे मैंने ‘हमर’ कार के साथ खड़े होकर खिंचवायी थी।
जेएनयू देशद्रोह कांड : सर्जिकल ऑपरेशन की जरूरत

राकेश उपाध्याय, पत्रकार :
जेएनयू देशद्रोह कांड में कन्हैया को दिल्ली हाईकोर्ट ने अंतरिम जमानत तो दे दी, लेकिन जो नसीहतें फैसले में सुनायी हैं, वो बहुत महत्वपूर्ण हैं। जेएनयू के वामपंथी मित्रों को इन नसीहतों पर गौर करना चाहिए जिन पर अदालत ने कन्हैया से शपथपत्र माँग लिया है...एक बार आप भी देखें और समझें कि अदालत ने 23 पन्नो के फैसले में कहा क्या है-
झुक जाना मूर्खता नहीं, जीतने के लिए तनना बेवकूफी

संजय सिन्हा, संपादक, आजतक
भोपाल में मेरे साथ एक लड़का पढ़ता था। नाम था आलोक।
आलोक बहुत मिलनसार और विनम्र था। हम दोनों हमीदिया कॉलेज में साथ पढ़ते थे। आलोक की दिलचस्पी राजनीति में थी, मेरी पत्रकारिता में। दुबला-पतला आलोक जब किसी से मिलता तो हमेशा मुस्कुराता हुआ मिलता। कुछ लोग उसकी शिकायत भी करते, पर वो कभी किसी की बुराई नहीं करता। मैं कभी-कभी हैरान होता और उससे पूछता कि आलोक तुम्हें कभी कोई बात बुरी नहीं लगती?
शिक्षा परिसर राजनीति मुक्त नहीं, संस्कार युक्त हों

संजय द्विवेदी, अध्यक्ष, जनसंचार विभाग, माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय :
हमारे कुछ शिक्षा परिसर इन दिनों विवादों में हैं। ये विवाद कुछ प्रायोजित भी हैं, तो कुछ वास्तविक भी। विचारधाराएँ परिसरों को आक्रांत कर रही हैं और राजनीति भयभीत। जैसी राजनीति हो रही है, उससे लगता है कि ये परिसर देश का प्रतिपक्ष हैं। जबकि यह पूरा सच नहीं है।



संजय सिन्हा, संपादक, आजतक
क़मर वहीद नक़वी, वरिष्ठ पत्रकार :
विद्युत प्रकाश मौर्य, वरिष्ठ पत्रकार :
राकेश उपाध्याय, पत्रकार :
संजय द्विवेदी, अध्यक्ष, जनसंचार विभाग, माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय : 




