गिफ्ट उल्लास है, गिफ्ट हर्ष है

विकास मिश्रा, आजतक :
12 साल पहले की बात है। ठंड का सीजन था। मेरठ में 4-5 साल की एक बच्ची का जन्मदिन था, परिवार ने बड़े प्यार से बुलाया था। घर में बात चल रही थी कि गिफ्ट में क्या दिया जाए। गेम या ड्रेस, खिलौना या टैडी बीयर या फिर ढेर सारी चॉकलेट।
शिलांग में लें उत्तर भारतीय खाने का स्वाद

विद्युत प्रकाश मौर्य, वरिष्ठ पत्रकार :
वैसे तो मेघालय पूर्वोत्तर का वैसा राज्य है जहाँ ईसाई संस्कृति हावी है। पर यहाँ आपको उत्तर भारतीय भोजन का स्वाद लेने में कोई परेशानी नहीं आएगी। खास तौस पर शिलांग शहर में कई ऐसे भोजनालय और मिठाइयों की दुकानें है जहाँ पर उत्तर भारतीय भोजन का स्वाद ले सकते हैं।
अपनों के लिये जियें, सामान के लिये नहीं

संजय सिन्हा, संपादक, आजतक :
दो हफ्ते बाद हम नये घर में शिफ्ट हो जाएँगे। नया घर, नया संसार।
पत्नी की वर्षों पुरानी मुराद पूरी हुई। हम एक ऐसे घर में शिफ्ट हो जाएँगे, जहाँ ज्यादा जगह होगी, जहाँ लिफ्ट होगी, जहाँ स्विमिंग पूल होगा, जहाँ अपना गार्डेन होगा। वो सब होगा, जिसकी उसे चाहत थी।
युद्ध में बहादुरी की दास्ताँ बयाँ करता एयरफोर्स म्यूजियम

विद्युत प्रकाश मौर्य, वरिष्ठ पत्रकार :
मेघालय की राजधानी शिलांग भ्रमण के दौरान वायु सेना म्युजियम देखना न भूलें। वास्तव में शिलांग में वायु सेना के ईस्टर्न कमांड (पूर्वी कमांड) का मुख्यालय है। पूरे देश में वायु सेना के पाँच कमांड हैं। इसकी स्थापना 1958 में हुई थी। इस कमांड का युद्ध और शांति दोनों की काल में बहुत बड़ा योगदान रहता है। युद्ध के समय आर्मी को हर तरीके से मदद करना तो शांति काल में फंसे हुए लोगों की मदद करने में वायु सेना की बड़ी भूमिका रहती है।
शिलांग की चोटी- यहाँ से शहर को देखो

विद्युत प्रकाश मौर्य, वरिष्ठ पत्रकार :
लेटकोर पीक यानी शिलांग पीक। यहाँ से पूरे शिलांग शहर का नजारा देखना अदभुत अनुभव है। चोटी से जो विहंगम नजारा दिखायी देता है उसे आप कभी भूल नहीं सकते। वास्तव में ये शिलांग की सबसे ऊँची जगह है।
इज्जत दो, इज्जत बढ़ेगी

संजय सिन्हा, संपादक, आजतक :
ड्राइवर गाड़ी चला रहा था, मैं अपनी पत्नी के साथ पीछे बैठा था।
कल बहुत दिनों के बाद पत्नी के बार-बार कहने पर मैं नया मकान देखने जा रहा था। मैंने पहले भी आपको बताया है कि पत्नी का कहना है कि मुझे बड़े घर में शिफ्ट होना चाहिए। एक ऐसे घर में जहाँ मेरे सोने के लिए अलग कमरा हो, पढ़ने के लिए अलग। जहाँ चार मेहमान अगर आ जाएँ, तो हम ठीक से उनकी मेहमानवाजी कर पाएँ।
हरे-भरे पार्कों का शहर शिलांग

विद्युत प्रकाश मौर्य, वरिष्ठ पत्रकार :
वार्ड लेक पार्क, बोटानिकल गार्डन, लेडी, हैदरी पार्क, एलिफैंट फाल्स पार्क जैसे तमाम सुंदर पार्कों से सुसज्जित शिलांग शहर को पार्कों का शहर कहें तो गलत नहीं होगा। इन पार्कों में सुबह की हवा दिलोदिमाग को काफी सुकुन पहुँचाती है।
माँ सत्य है, माँ सार्वभौमिक है

संजय सिन्हा, संपादक, आजतक :
मैं अपनी माँ का बेटा हूँ।
कल मुझसे किसी ने पूछ लिया कि मेरी माँ का क्या नाम था। मैं थोड़ी देर तक सोचता रहा। मेरी माँ का नाम क्या था? क्या माँ का भी कोई नाम होता है? नाम तो पिता का होता है। पिता को नाम की जरूरत होती है। पिता को प्रमाण की जरूरत होती है। माँ तो सत्य है। माँ सार्वभौमिक है।
पलटन बाजार से पुलिस बाजार तक

विद्युत प्रकाश मौर्य, वरिष्ठ पत्रकार :
गुवाहाटी से मेघालय की राजधानी शिलांग की दूरी सड़क मार्ग से तकरीबन 90 किलोमीटर है। नेशनल हाईवे नंबर 40 दोनों शहरों को जोड़ती है। यह सड़क अब हर मौसम के लिए मुफीद है। अगर आप बिना रूके चलें तो दो से ढाई घंटे में शिलांग पहुँच जाते हैं। गुवाहाटी रेलवे स्टेशन पलटन बाजार वाले बस स्टैंड के आसपास से शिलांग के लिए टैक्सी और सूमो आदि मिलती हैं। अगर आप छोटी टैक्सी शेयरिंग में करते हैं तो किराया 300 रुपये है और सूमो में किराया 170 रुपये प्रति व्यक्ति है।
न्यू जलपाईगुड़ी से गुवाहाटी – कंचनजंगा एक्सप्रेस से

विद्युत प्रकाश मौर्य, वरिष्ठ पत्रकार :
न्यू जलपाईगुड़ी से गुवाहाटी के मार्ग में बंगाल का दुआर्स इलाका आता है। इस रास्ते में सुंदर चाय के बगान नजर आते हैं। फकीराग्राम से पहले श्रीरामपुर असम नामक स्टेशन पर ट्रेन असम में प्रवेश कर जाती है। ये असम का बोडोलैंड वाला इलाका है। इस बार मैं कंचनजंगा एक्सप्रेस में हूँ। कोलकाता से चलने वाली इस लंबी दूरी की ट्रेन में सिटिंग क्लास भी है। संयोग से मुझे सिटिंग क्लास में ही आरक्षण मिल पाया।
रिश्तों में ईमानदारी रखें

संजय सिन्हा, संपादक, आजतक :
मैं रिश्तों की कहानियाँ लिखता हूँ। जो मुझसे मिलता है, मैं उसे बताता हूँ कि एक दिन आदमी के पास सबकुछ होगा, लेकिन वो तन्हा होगा। मैं जहाँ जाता हूँ, सबसे यही कहता हूँ कि अपने रिश्तों को पहचानिए, उनकी कद्र कीजिए। रिश्ते हैं, तो सब-कुछ है।
मेघालय यानी बादलों का घर

विद्युत प्रकाश मौर्य, वरिष्ठ पत्रकार :
मेघालय यानी मेघों (बादलों) का घर। घर इसलिए की सबसे ज्यादा बारिश वाला इलाका चेरापूंजी मेघालय में ही आता है। 21 जनवरी 1972 को ये छोटा सा राज्य अस्तित्व में आया। साल 2011 की जनगणना में आबादी 30 लाख के करीब है। इसकी सीमाएँ असम और बांग्लादेश से लगती हैं।



विकास मिश्रा, आजतक :
विद्युत प्रकाश मौर्य, वरिष्ठ पत्रकार :
संजय सिन्हा, संपादक, आजतक :





